भैसों के बाड़े बैठकर दो दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी लेकिन अचानक वहां ऐसा कुछ हो गया जो किसी ने नहीं सोचा था। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 6
नशे में कहासुनी के बाद तलवार से हमला कर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के पिंजौर का है, जहां भैसों के बाड़े बैठकर पहले एक नौकर ने अन्य दो दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद कहासुनी में नौकर ने करीब 25 वर्षीय दूसरे युवक के सिर पर तलवार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंचे एचएचओ पिंजौर ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पिंजौर थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड भेजा गया है।
विज्ञापन
3 of 6
नशे में कहासुनी के बाद तलवार से हमला कर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी जानकारी में पूर्व सरपंच दीवान चंद ने बताया कि वीरवार को रात करीब आठ बजे फोन पर उसके दोस्त गुरमेल का फोन आया कि उसके भैंसों के बाड़े में काम करने वाले उसके नौकर जंगशीर उर्फ जज्गी निवासी, संगरूर पंजाब ने रामू नाम के युवक के सिर पर तलवार मारकर मौत के घाट उतार दिया। दीवान चंद ने बताया पिंजौर गार्डन के ट्यूबवेल पर काम करने वाला युवक रामू, नौकर जंगशीर और एक अन्य युवक ने वीरवार को शाम को उनके पशुओं के बाड़े में बैठकर शराब पी।
4 of 6
नशे में कहासुनी के बाद तलवार से हमला कर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक युवक वहां से उठकर चला गया। उसके जाने के बाद जंगशीर और रामू में किसी बात पर झगड़ा हो गया। कहासुनी पर जंगशीर सिंह ने वहीं चारपाई के पास रखी तलवार उठाकर रामू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद रामू को गहरी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीवान चंद ने बताया कि सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और बाड़े के मालिक गुरमेल सिंह से घटना स्थल पर अपने नौकर जंगशीर उर्फ जज्गी और मृत युवक रामू पर नजर रखे। इसके बाद घटना की जानकारी थाने में जाकर पुलिस को दी।
विज्ञापन
5 of 6
नशे में कहासुनी के बाद तलवार से हमला कर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मिली देसी शराब की बोतल
घटनास्थल पर एक चारपाई थी। जिस पर एक देसी शराब की बोतल पड़ी थी, जिसमें थोड़ी सी शराब थी। इसके अलावा एक खाली बोतल चारपाई के नीचे पड़ी हुई थी। चारपाई के पास ही जमीन पर तलवार भी पड़ी थी। जिस ट्यूबवेल पर रामू काम करता था, वह ट्यूबवेल घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर था। जिस बाड़े में उसकी हत्या हुई उसके बीच कच्चा और ऊबड़ खाबड़ रास्ता है। सूत्रों के अनुसार ट्यूबवेल पर कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से रखे जाते हैं। वहीं गार्डन प्रबंधन से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पास रामू की हत्या की कोई जानकारी नहीं है।
नशे में कहासुनी के बाद तलवार से हमला कर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एसएचओ पिंजौर दीपक शर्मा
दीवान चंद की सूचना पर एसएचओ टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और नौकर जंगशीर को पकड़कर थाने ले गए। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने सबूत इकट्ठे किए। पशुओं का बाड़ा सुनसान जगह में था। अगर रामू हमले के दौरान चीखा होगा तो आसपास आबादी न होने के कारण चीख किसी को सुनाई नहीं दी होगी। इसके अलावा वहां हुडा की ओर से अधिग्रहीत की गई जमीन है। इसलिए अभी वहां लाइट की भी व्यवस्था नहीं है।