उत्तरप्रदेश के मुरादनगर में चोरों ने एक बैंक को लूटने का इतना जबरदस्त प्लान बनाया था कि उसे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। हालांकि उनका ये प्लान कामयाब हो पाता इससे पहले एक जागरूक चायवाले को इसका पता चल गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
bank
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल मुरादनगर के मेन कस्बा रोड स्थित ओबीसी बैंक की सरना शाखा को लूटने के लिए चोरों ने 5 फीट लंबी सुरंग बना दी थी।
विज्ञापन
3 of 10
bank
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद है। माना जा रहा है कि चोरों की योजना इन्हीं दो दिनों में बैंक लूटने की थी।
4 of 10
bank
- फोटो : अमर उजाला
अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए चोरों ने बैंक के पीछे पड़े खाली प्लॉट से लेकर बैंक तक 5 फीट लंबी सुरंग खोद दी थी और यहीं से वो घुसने वाले थे।
विज्ञापन
5 of 10
bank
- फोटो : अमर उजाला
जहां सुरंग बनाई गई थी, वहीं एक चाय की दुकान है। उस दुकान को चलाने वाले संजू ने आज सुबह ही वो सुरंग देख ली।
विज्ञापन
6 of 10
bank
- फोटो : अमर उजाला
सुरंग देखते ही उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
7 of 10
bank
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।
8 of 10
bank
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौका-ए-वारदात से सुरंग खोदने में इस्तेमाल किया गया खुरपा, तसला बरामद किया।
9 of 10
bank
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुरंग खोदकर चोरों ने थोड़ी दूरी पर दूसरी जगर मिट्टी का ढेर लगा दिया था।