फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डरः सवेरे घर से निकले थे दो दोस्त, अलग-अलग जगह मिले शव

Wed, 10 Aug 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक में दो दोस्तों की हत्या, खून सने शव मिले - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक में डबल मर्डर अंजाम दिया गया। दो दोस्त सवेरे घर से साथ निकले थे, कुछ देर बाद अलग-अलग जगहों पर दोनों के खून सने शव मिले। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
रोहतक में दो दोस्तों की हत्या, खून सने शव मिले - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान सुंदरपुर के रहने वाले अरुण राठी व भराण गांव के संदीप उर्फ दीपा के रुप में हुई है। दोनों दोस्त सुबह सुंदरपुर से निकले थे, लगभग 1 घंटे के बाद अरुण की डेडबॉडी ड्रेन किनारे तो संदीप की डेड बॉडी भराण गांव में मिली है। दोनों को गोली लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहतक में दो दोस्तों की हत्या, खून सने शव मिले - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मामले की हत्या और सुसाइड दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9.30 बजे भराण गांव का संदीप सुंदरपुर में अरुण राठी से मिलने आया था। कुछ देर के बाद वे दोनों इकट्ठे घर से निकले और बाहर एक होटल पर नाश्ता किया।

4 of 5
रोहतक में दो दोस्तों की हत्या, खून सने शव मिले - फोटो : अमर उजाला
लगभग 1 घंटे बाद सुंदरपुर ड्रेन नंबर-8 के पास लोगों ने अरुण राठी शव देखा। वहीं भराण गांव में संदीप का भी शव मिला। दोनों की मौत गोली लगने से हुई थी। अरुण खेती का काम करता था। बताया जा रहा है कि दोनों का पैसों का लेन देन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहतक में दो दोस्तों की हत्या, खून सने शव मिले - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे एसएचओ विजय दहिया का कहना है कि पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। हो सकता है कि संदीप ने अरुण की हत्या के बाद खुद सुसाइड कर लिया हो या फिर दोनों की किसी ने हत्या कर दी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें