एक भयानक हादसे के बाद 5 लाशें सड़क पर बिखर गईं वहीं कार की हालत देखिए, अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा कि हादसा कितना जबरदस्त होगा।
विज्ञापन
2 of 9
Punjab Accident
घटना पंजाब के मुक्तसर की है, जहां कोटकपूरा रोड बाईपास पर बुधवार सुबह क्रूजर गाड़ी और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। उनको आदेश और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
3 of 9
Punjab Accident
गांव उदेकरण के पारिवारिक सदस्य अपने रिश्तेदार जगीर सिंह के संस्कार के लिए गांव खुड्डियां जा रहे थे। तीन सगे भाई गुरमीत सिंह, नछत्तर सिंह, बख्तौर सिंह समेत कुल 11 सदस्य क्रूजर गाड़ी से सुबह करीब दस बजे रवाना हुए।
4 of 9
Punjab Accident
वे अभी कोटकपूरा रोड बाईपास के पास पहुंचे ही थे कि आगे जा रही एक जेन कार को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी गाड़ी टकरा गई। बख्तौर, सुरजीत, मुख्तियार और गुरमेल सिंह की मौक पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
Punjab Accident
गंभीर रूप से जख्मी सात लोगों में से गुरनाम सिंह और नछत्तर सिंह को आदेश अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं सतनाम सिंह (10), रमनदीप कौर (35), सोमा (40), जसवीर कौर (50) और जसविंदर कौर (52) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। इसमें से देर शाम सतनाम सिंह ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 9
Punjab Accident
कोटकपूरा रोड बाईपास पर टीएमएच रिसोर्ट के पास हुए हादसे में चकनाचूर हुई क्रूजर में शव बुरी तरह से फंस चुके थे। उन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। हादसे के बाद गांव उदेकरण में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
7 of 9
Punjab Accident
गांव से कुछ ही दूरी पर हादसा होने से तुरंत पूरा गांव ही मौके पर पहुंच गया। कुछ ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया, मगर हादसे के आधे घंटे के बाद तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। काफी देर बाद जब एंबुलेंस पहुंची तो उन्होंने शवों को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया।
8 of 9
Punjab Accident
एंबुलेंस कर्मियों का कहना था कि वे सिर्फ घायलों को ही ले जा सकते हैं। बाद में सालासर सेवा सोसाइटी के सदस्यों की गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से शवों को अस्पताल ले जाया गया। एसडीएम राजपाल सिंह ने आदेश एवं सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों का हाल जाना।
सड़क हादसे में घायल हुए लोगों के लिए प्रशासन की ओर से 20-20 हजार रुपये की मदद का एलान किया गया। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल ने मृतकों के परिजनों से संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।