सेना से रिटायर्ड कैप्टन और उनकी बीवी चार दिन से बेटे का फोन नहीं उठा रहे थे। पड़ताल की गई तो कमरे में ऐेसे हाल में मिले कि चीखें मारने लगी रिश्तेदार।
विज्ञापन
2 of 7
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
घटना हरियाणा के अंबाला कैंट की है। चार दिनों से बेटे का फोन नहीं उठा रहे रिटायर्ड कैप्टन दंपति मंगलवार रात अपने मकान में मृत पाए गए। इसकी जानकारी तब हुई जब उनके देहरादून में रह रहे बेटे की गुजारिश पर एक रिश्तेदार बुजुर्ग दंपति का हालचाल जानने घर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि हत्या कुछ दिन पहले हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति ने एक विवाद के चलते साहा थाने में करीब दो माह पहले शिकायत देकर जान का खतरा बताया था। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण पुलिस के प्रति परिजनों में नाराजगी है। सेना से रिटायर्ड ऑनरी कैप्टन दीवान सिंह (70) और उनकी पत्नी सुरिंदर कौर साहा स्थित मकान में रहते थे। उनके बच्चे देहरादून में रहते हैं।
4 of 7
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
घर के पास उनकी जमीन है। इस पर उन्होंने पेड़-पौधे लगा रखे हैं। दंपति के रिश्तेदार परविंद्र सिंह और अन्य ने बताया कि कैप्टन दंपति के बच्चों का फोन आया था। बच्चे बता रहे थे कि चार दिनों से माता-पिता को फोन कर रहे हैं, लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे हैं। बच्चों ने कहा कि वह उनके माता-पिता के घर जाकर देखें और उनकी बात करवाएं।
विज्ञापन
5 of 7
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
रात को वे उनके घर पहुंचे तो देखा कि मकान पर ताला लगा है, लेकिन खिड़की खुली थी। भीतर झांकने पर पता चला दोनों खून से लथपथ पड़े हैं। जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक जोरवाल, डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार, साहा एसएचओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस की मानें तो मर्डर कुछ दिन पहले हुआ है। हैरानी है कि किसी को इसके बारे में पता नहीं चला। बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद कमरे में दुर्गंध फैली थी।
विज्ञापन
6 of 7
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
बताया जा रहा है कि दंपति का पुश्तैनी गांव पिलखनी है, जबकि वह काफी समय से साहा में रह रहे थे। कैप्टन दंपति जिस मकान में रह रहे थे वह साहा रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर वीरान जगह पर है। मकान के पीछे केवल एक मकान है। हादसे पर परिजनों ने रोष जताया। उनका आरोप था कि पुलिस कार्रवाई के लिए समय पर मौके पर नहीं आई।
दंपति की हत्या के संबंध में पुलिस हर पहलू पर जांच करेगी। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जबकि आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। दंपति के परिवार वालों को भी सूचित किया गया है। उनसे बातचीत की जाएगी।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला