प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों में बीएसएफ से ऑपरेटर पद से रिटायर्ड एक नायक भी शामिल है। सभी शातिर 8वीं से बीएससी तक पढ़ें हैं। इन शातिरों से वारदात में इस्तेमाल चार कार, लैपटॉप और पुलिस की वर्दी के साथ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान डोमिनक सहोता निवासी गुरदासपुर, अमनदीप सिंह दियोल फरीदकोट, योद्धवीर सिंह, मुख्तयार सिंह उर्फ पीटर सहोता, राजवीर सिंह और गोबिंद सिंह के रूप में हुई है। यह जानकारी मटौर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क ने दी है।