फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 13 दिन से लापता लड़की, ट्रैक पर इस हाल में मिला शव

Tue, 10 Jan 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
suicide
13 दिन पहले लापता हुई लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सुसाइड नोट भी छोड़ा गया मरने से पहले। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
suicide
घटना हरियाणा के रोहतक की है। घर से 13 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दसवीं की छात्रा का शव सुबह गांव इस्माइला स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने परिजनों और प्रेमी का जिक्र किया है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उस युवक पर हत्या का आरोप लगाया है जिसका जिक्र छात्रा ने सुसाइड नोट में किया है। अभी तक छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
रोहतक में ट्रैक पर मिला लापता लड़की का शव
छात्रा ने जिस लड़के से प्रेम का जिक्र किया है वह सवर्ण जाति का है। अंतर जातीय नजरिये से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव इस्माइला के रेलवे ट्रैक के पास एक छात्रा का शव देखा। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

4 of 8
Suicide
जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। अपहरण की एफआईआर दर्ज होने के चलते पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाया। छात्रा के माता-पिता ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस को शव के पास से एक बैग मिला है।
विज्ञापन

5 of 8
रोहतक में ट्रैक पर मिला लापता लड़की का शव
बैग से कुरकुरे का पैकेट, टॉफी, केक, कुछ रुपये और एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस को रोहतक से इस्माइला और दिल्ली से रोहतक का रेलवे टिकट भी मिला है। जांच-पड़ताल के बाद देर शाम पुलिस छात्रा के शव को लेकर पीजीआई डैड हाउस पहुंची। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की वजह से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। छात्रा की मौत पर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। शुरूआती तौर पर सामने आया है कि छात्रा के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी है। उसके शव को किसी जानवर ने नोंच रखा है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। छात्रा के परिजनों ने भी यही आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन

6 of 8
suicide
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 26 दिसंबर को अपने घर से लापता हुई थी। मूलरूप से यूपी के आजमगढ़ स्थित गांव मदारिया निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करता है। कंपनी के क्वार्टर में ही पत्नी और बेटी के साथ रहता है। बताया था कि उनकी बेटी 26 दिसंबर को स्कूल गई थी। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

7 of 8
suicide
पता चला है कि छात्रा ने जिस मोबाइल नंबर से घर कॉल की थी वह वह रितेश मलिक का है। वह छात्रा के स्कूल में ही पढ़ता है। छात्रा ने दिल्ली बाईपास स्थित अपने दादा-दादी के घर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन वह शाम तक घर नहीं आई। खोजने पर भी नहीं मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने रितेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

8 of 8
suicide
सांपला थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सचाई सामने आ सकेगी। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि मैं सिर्फ अपनी प्रॉब्लम से ऐसा कर रही हूं। इसमें मेरे दोस्त और परिजनों का कोई हाथ नहीं है। मेरे जाने के बाद मेरे दोस्त और परिजनों को कुछ नहीं होना चाहिए। छात्रा ने अपनी मम्मी का मोबाइल नंबर लिखकर नीचे लिखा है कि आई लव यू दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें