फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए सिरसा भयानक हादसे का असली सच, चश्मदीद ने बताया क्यों गई 6 की जान?

Sun, 06 Nov 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
1 of 10
एनएच-9 पर दर्दनाक हादसें में 6 की मौत - फोटो : अमर उजाला
NH-9 पर दिल दहलाने वाला दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। हादसे की एक बड़ी वजह चश्मदीद ने बताया है।
विज्ञापन

2 of 10
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग
स्मॉग के साथ छाए सर्दी के पहले घने कोहरे के बीच शनिवार को एनएच-9 पर गांव सांवतखेड़ा-नीलियांवाली के बीच ट्रक-निजी बस की टक्कर से टाटा ऐस में सवार तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग
इस हादसे में बारह महिलाएं, दो बच्चों समेत सोलह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में लेजाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिरसा रैफर कर दिया गया।

4 of 10
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग

सुबह करीब 8 बजे गांव सांवतखेड़ा क्रॉस करने के बाद सामने से आए एक ट्रक ने टाटा ऐस में टक्कर मार दी। श्रीगंगानगर से बाया डबवाली होकर दिल्ली जा रही द बुलेट बस ने भी पीछे से टक्कर मारने के बाद टाटा ऐस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

5 of 10
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग
इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। सिरसा की ओर जा रही हरियाणा रोड़वेज की बस के चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। गांव सांवतखेड़ा तथा नीलियांवाली में हादसे की मुनादी होने के बाद ग्रामीणों ने मौका पर पहुंचकर घायलों को संभाला। 
 
विज्ञापन

6 of 10
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग
वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि टाटा एस में 23 लोग सवार थे। वो भी पीछे बैठा हुआ था। दो माह पथराला में गुजारने के बाद किराए पर टाटा एस करके गांव किंगरा जा रहे थे। इतनी ज्यादा स्मॉग थी कि कुछ नजर नहीं आ रहा था। 
विज्ञापन

7 of 10
एनएच-9 पर दर्दनाक हादसें में 6 की मौत
जी हां, स्मॉग को भी हादसे एक बड़ी वजह माना जा रहा है। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिरसा रैफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में रखा गया है।
 

8 of 10
एनएच-9 पर दर्दनाक हादसें में 6 की मौत
नेशनल हाईवे (एनएच)-9 पर तीन वाहन टकराने से जाम लग गया। घने कोहरे के कारण विजीबलिटी शून्य होने के कारण हादसे की आशंका से मौका पर पहुंची पुलिस ने रोड़ का निर्माण कर रहे ठेकेदार की क्रेन से वाहनों को सड़क के बीचों बीच से हटाकर यातायात शुरू करवाया। पुलिस ने बस तथा ट्रक को कब्जे में कर लिया है।

9 of 10
एनएच-9 पर दर्दनाक हादसें में 6 की मौत
छह की मौत
1. भगवान सिंह निवासी गांव फुल्लेवाला (जिला मोगा)
2. गुरदेव सिंह निवासी गांव फुल्लेवाला (जिला मोगा)
3. सुरजीत कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी गांव फुल्लेवाला (जिला मोगा)
4. मलकीत कौर निवासी गांव फुल्लेवाला (जिला मोगा)
5. जसवीर सिंह निवासी गांव माडी (जिला मोगा)
6. दिलप्रीत कौर निवासी झंडेआना (जिला मोगा)
विज्ञापन

10 of 10
एनएच-9 पर दर्दनाक हादसें में 6 की मौत
ये हुए घायल
वीरपाल कौर, स्वर्ण कौर, मूर्ति देवी, सर्वजीत कौर, अर्शदीप, गुरमीत सिंह, प्रेम सिंह, किरणजीत कौर, परमजीत कौर, बलविंद्र कौर, सुरजीत सिंह, रानी कौर, परमजीत, सोनी उर्फ जरनैल कौर, कुलवंत कौर निवासीगण गांव फुल्लेवाला (जिला मोगा), छिंद्रपाल कौर निवासी झंडेआना (जिला मोगा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें