मेहरम के कातिलों का पता लगाने में पूरी तरफ से नाकाम रही मोहाली पुलिस ने कातिलों की सूचना देने की इनाम राशि एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी। इसके बाद बच्चे की फोटो वाले विशेष पोस्टर तैयार करवाए गए, जिन्हें फेज-9 के अलावा शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों, सार्वजनिक स्थानों, मार्केटों और रिहायशी एरिया में लगाया गया।
विज्ञापन
पहचानिए इस कातिल को, सुराग दीजिए 5 लाख लीजिए
2 of 7
छह वर्षीय मेहरम के कातिलों की तलाश में जिला पुलिस की कई टीमों ने मंगलवार को एक बार फिर मोहाली के फेज-9 में दबिश दी। करीब पांच घंटे तक सर्च अभियान चला। इस दौरान आम से लेकर खास तक सबके घरों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
पहचानिए इस कातिल को, सुराग दीजिए 5 लाख लीजिए
3 of 7
चेकिंग टीम में महिला मुलाजिम सिविल ड्रेस में शामिल थीं। इस दौरान टीमों ने घरों के प्रत्येक कमरे, बाथरूम, गैराज व रसोई तक की चेकिंग की। साथ ही घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी जांचा गया। डीएसपी-2 नवरीत विर्क की अगुवाई में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे चार दर्जन पुलिस मुलाजिम फेज-9 स्थित मेरहम के घर के सामने स्थित पार्क में पहुंचे।
पहचानिए इस कातिल को, सुराग दीजिए 5 लाख लीजिए
4 of 7
पार्क में पहुंचे कई मुलाजिम सिविल ड्रेस में थे। इसके बाद उन्हें विभिन्न टीमों में बांटा गया, जिसके बाद टीमों ने फेज-9 के प्रत्येक घर में जाकर सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
पहचानिए इस कातिल को, सुराग दीजिए 5 लाख लीजिए
5 of 7
इस दौरान टीमों ने जहां लोगों के घरों के बाहर रखे सामान को देखा, वहीं, छतों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्रत्येक घर में जाकर रहने वाले लोगों का ब्योरा भी इकट्ठा किया। घर के बाहर बंद गैराज के ताले खुलवाए गए।
विज्ञापन
पहचानिए इस कातिल को, सुराग दीजिए 5 लाख लीजिए
6 of 7
जानकारों की मानना है कि बच्चे का कातिल कोई बाहर का नहीं है। बल्कि उसी सेक्टर का है। इसलिए टीम द्वारा विशेष जांच की गई।
पुलिस की एक टीम ने इलाके के होटलों की भी चेकिंग की है। साथ ही पिछले एक महीने का ब्योरा भी होटलों से लिया है, ताकि जो भी ग्राहक वहां आए थे। उनका ब्योरा जुटाया जा सकें । इस दौरान कुछ ग्राहकों के आईकार्ड चेक किए गए। जांच के दौरान जो मकान बंद पडे़ मिले। उनका सारा रिकॉर्ड पुलिस ने अपने रजिस्ट्रर दर्ज कर लिया है। इसके अलावा इलाके के पीजी रहने वालों का भी विवरण तैयार किया जा रहा है।