फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को Whatsapp करने के बाद मिली लाश, पत्नी की ये बात सामने आई

Thu, 01 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
man body
एक मौत का रहस्य, जिसका जवाब दुनिया जानना चाहती है, एक मौत जिसने ढेरों सवाल खड़े कर दिए हैं, युवक ने अपनी बहन को व्हाट्सएस मैसेज भेजा जिसके बाद उसकी अब लाश बरामद हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
man body
घटना हरियाणा के यमुनानगर के कांसापुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात उसकी डेड बॉडी पश्चिमी यमुना नहर से बरामद की गई है। बताया जाता है कि उसने अपनी बहन को व्हाट्सऐप्प मैसेज छोड़ते हुए पहले ही इस तरह की घटना के संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन

3 of 6
man body
पुलिस के मुताबिक यमुनानगर के कांसापुर रोड निवासी वीरेंद्र कुमार का अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। 27 मई को वह अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों की मानें तो उसे उसकी पत्नी और उसका वकील पैसे के लिए परेशान कर रहे थे, जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
 

4 of 6
man body
वीरेंद्र के भाई गगन कुमार की मानें तो घर से लापता होने के बाद वीरेंद्र के मोबाइल से उसकी बहन के व्हाट्सऐप्प पर मैसेज आया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और वकील को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए आत्महत्या की बात लिखी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
man body
मंगलवार देर शाम वीरेंद्र की डेड बॉडी तो पश्चिमी यमुना नहर में मिली, लेकिन उसके मोबाइल का कुछ पता नहीं। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि मैसेज मरने से पहले टाइप हुआ है या फिर बाद में। उधर इस बारे में गांधी नगर चौकी इंचार्ज का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा था, लेकिन बाद में उसकी हालत को देखकर उसे रोहतक PGIMS भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
man body
मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा, वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह मरने से पहले टाइप हुआ है या फिर बाद में। फिलहाल इस मैसेज को जांच के लिए मधुबन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें