'द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब इसे बैन भी कर दिया गया है। विवाद की असली जड़ बेहद चौंकाने वाली है। जानिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
2 of 7
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana
- फोटो : amar ujala
दरअसल, वाल्मीकि समुदाय का कहना है कि फिल्म में महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर गलत टिप्पणी की गई है। इस बात को लेकर ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में वाल्मीकि समुदाय भड़का हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया है कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता अरशद वारसी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana
- फोटो : amar ujala
फिल्म को लेकर भड़के विवाद को देखते हुए पंजाब सरकार ने रिलीज से पहले ही पंजाब सिनेमा (रेग्यूलेशन)एक्ट -1952 की धारा-छह के तहत फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं, हरियाणा सरकार ने भी शुक्रवार को फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। हरियाणा सरकार ने अगले आदेशों तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं। प्रदेश सरकार को इस फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद इसके लिए एक कमेटी गठित कर दी गई, जिसने फिल्म देखने के बाद रोक लगाने की सिफारिश की।
4 of 7
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana
- फोटो : amar ujala
पंजाब के लुधियाना में भी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किए गए। शुक्रवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की तरफ से पंजाब बंद की कॉल की गई थी। लुधियाना में कुछ दुकानें खुली मिलीं तो तलवारें लहराकर जबरदस्ती बाजार बंद करवाए गए। दुकानें बंद कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों की दुकानदारों के साथ कई जगह कहासुनी भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने भारत नगर चौक भी जाम किया।
विज्ञापन
5 of 7
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana
- फोटो : amar ujala
वाहनों को रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों ने कार चालकों के साथ बदतमीजी की। प्रदर्शनकारी चौड़ा बाजार में दुकानें बंद कराने के दौरान अकाल मार्केट में पहुंचे। जहां पर दुकानदारों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। माहौल काफी बिगड़ गया। किसी तरह पुलिस ने दुकानदारों और प्रदर्शनकारियों को शांत किया। इसी तरह गुड़मंडी में भी दुकानदार और प्रदर्शनकारी आमने सामने हुए।
विज्ञापन
6 of 7
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana
- फोटो : amar ujala
घुमारमंडी और माल रोड पर प्रदर्शनकारियों ने दुकानें तोड़ने की धमकी देकर जबरदस्ती दुकानें बंद कराई गई। भाई वाला चौक के सड़क के बीचों बीच प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। आरती चौक पर भी टायर जलाए गए।किचलू नगर इलाके में प्रदर्शनकारी तलवारें लेकर घूमते रहे और दुकानें बंद कराते रहे। इस दौरान अफवाहों का बाजार भी काफी गर्म रहा। स्टेशन के पास ब्लास्ट और कहीं गोली चलने की अफवाह पूरे दिन उड़ती रही। बाद में पुलिस ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह ने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भावाधस नेता नरेश धींगान से बात कर भारत नगर चौक से प्रदर्शन खत्म कराया और रोष मार्च कर डीसी दफ्तर में मौजूद पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक और कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।