महिला पुलिस टीम ने एक साथ 14 होटलों में छापेमारी की। इस दौरान एक होटल में तीन लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।
विज्ञापन
2 of 7
फतेहाबाद में होटलों में पुलिस की रेड, तीन जोड़े पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। महिला पुलिस टीम ने हिसार रोड़ पर स्थित होटल कालूराम में छापा मारा और तीन जोड़ों को हिरासत में ले लिया। महिला पुलिस की ये कार्यवाही यहीं पर नहीं रूकी, महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग के नेतृत्व में महिला थाने की स्पेशल टीम ने शहर भर में 14 होटलों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
3 of 7
फतेहाबाद में होटलों में पुलिस की रेड, तीन जोड़े पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि कई होटलों में धंधा चलने की जानकारी मिली हैं, जिनका पर्दाफाश करने के आदेश जारी हुए हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए ही होटल पर छापा मारा गया। टीम ने इसके अलावा चार मरला कालोनी में स्थित ब्लू बैल्स नामक रैस्टोरेंट से भी एक प्रेमी जोड़ा जन्मदिन मनाता पकड़ा, जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
4 of 7
फतेहाबाद में होटलों में पुलिस की रेड, तीन जोड़े पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिस की इस कार्यवाही को कुछ दिन पहले नेशनल हाइवे स्थित होटल मिड-टाऊन में एक महिला द्वारा बलात्कार करने का आरोप लगाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बाद में महिला पैसे लेकर समझौता करने के मामले में गिरफ्तार की गई थी। पकड़े गए 3 जोड़ों में से दो की रजिस्टर में एंट्री थी, तीसरे जोड़े को बिना एंट्री के ही कमरा अलॉट कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
फतेहाबाद में होटलों में पुलिस की रेड, तीन जोड़े पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान जब पुलिस कर्मियों ने दरवाजे खुलवाने की कोशिश की तो कमरों में मौजूद युवतियां बैड के नीचे छिप गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कमरे से बीयर की कई बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने कालूराम होटल के अलावा सनराईज, वर्तमान, सागर, पाली, डयूक, सेतिया, विक्रमादित्य, गंगा व मिडटाऊन, मदान, लजीज, ए-डोमिनो पिजा हार्ट आदि कई होटलों में रेड मारी।
विज्ञापन
6 of 7
फतेहाबाद में होटलों में पुलिस की रेड, तीन जोड़े पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि हिसार रोड पर स्थित इस होटल में पहले भी प्रेमी जोड़े पकड़े गए थे। इनमें दो जोड़े तो युवा थे और विद्यार्थी लग रहे थे। वहीं, एक कमरे से 45-50 साल का एक अधेड़ एक युवती के साथ मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अधेड़ ने युवती को अपनी दोस्त बताया।
फतेहाबाद में होटलों में पुलिस की रेड, तीन जोड़े पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
विशेष उल्लेखनीय है कि इसी होटल में लगभग दो-तीन साल पहले एक छात्रा के बलात्कार के बाद मौत का मामला भी सामने आया था। इस मामले में छात्रा के प्रेमी, होटल मालिक और उसके मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।