फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

घर में घुसकर सास- बहू का हश्र किया ऐसा, नज़ारा देख घर छोड़कर भागा नौकर

Thu, 25 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
1 of 7
sirsa loot
अपने ही घर में महिलाए महफूज़ नहीं हैं। घर में घुसकर एक शख्स ने सास और बहू से ऐसा हश्र किया, जिसका नज़ारा देख नौकर भी घर छोड़कर भाग गया।

2 of 7
sirsa loot
सिरसा में बुधवार को दिनदहाड़े एक आढ़ती के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया गया। माना जा रहा है कि दो दिन से रेकी कर रहे आरोपी लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। घटना में आढ़ती की बुजुर्ग मां का गला कटा हुआ है तो पत्नी के भी पेट और छाती पर गंभीर चोटें हैं। 

3 of 7
sirsa loot
दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। घटना सिरसा की बेरी वाली गली की है, जहां आढ़ती अजय उर्फ डब्बू का परिवार रहता है। मंडी में 157 नंबर आढ़त के मालिक अजय और परिवार के बाकी पुरुष घर से बाहर रहते हैं।

4 of 7
sirsa loot
बुधवार दोपहर घर में डब्बू की 78 वर्षीय मां शकुंतला देवी के अलावा पत्नी सीमा, पुत्रवधु चहक आैर एक नौकर मौजूद था कि अचानक वहां दो युवक आ घुसे।उन युवकों ने आते ही घर में मौजूद महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे डरकर नौकर पीछे के दरवाजे से भागने में कामयाब रहा। बाद में हमलावरों ने शकुंतला देवी और सीमा को बेहद बुरी तरह से घायल कर दिया। 
 

5 of 7
sirsa loot
शकुंतला देवी का गला कटा हुआ है, जबकि सीमा के पेट और छाती सहित शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही चहक भी घायल हो गई। बताया जाता है कि महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमले के आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि हमले के आरोपियों की 315 बोर की पिस्टल और एक लैमिनेशन कटर मौके पर ही छूट गए।
विज्ञापन

6 of 7
sirsa loot
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खुद एसपी सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिलाओं का हाल जाना। दोनों में से कोई भी बयान दे सकने की हालत में नहीं है। वहीं पड़ोसियों का मानना है कि घर में लूट के इरादे से हमला किया गया है, लेकिन आरोपी कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन

7 of 7
sirsa loot
लोगों कहना है कि दो युवक पिछले दो दिन से इलाके में घूम रहे थे, जिससे लग रहा है कि रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम देने आए थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें