'कृष्ण ने अपनी राधा' का कत्ल कर दिया और उसे खेत में दफना दिया। पकड़ा गया तो खुद गड़ी हुई लाश निकाली और कत्ल करने की वजह भी बताई, देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
मामला हरियाणा के जींद का है। 15 जून से लापता लड़की का शव मंगलवार दोपहर बरामद हुआ। उसे कत्ल करने वाले युवक ने खुद उसकी लाश निकालकर पुलिस को सौंपी। मृतका की पहचान न्यू शिवपुरी कालोनी निवासी शालू के रूप में हुई और कातिल का नाम शुभम है। शालू जागरण मंडली में काम करती थी और राधा बनती थी, वहीं शुभम कृष्ण की भूमिका निभाता था।
विज्ञापन
3 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया कि शालू के साथ उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन शालू शादी करने का दबाव डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने शालू को ठिकाने लगाने की सोची। इसके लिए वह 15 जून की रात को जागरण में ले जाने की बात कहकर शालू को बाइक पर साथ ले गया था। रात को ही उसने अपने साथी दीपक, शिवम व मंगल के साथ मिलकर शालू की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
4 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
फिर शुभम और उसके दोस्त शव को एक वाहन में डालकर गांव जलालपुर के खेतों में ले गए और रजवाहे की पटरी के साथ खाली पड़ी जमीन को खोदकर शव को दफना दिया। उसके बाद वे गांव लौट आए, लेकिन शालू घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसके बारे में शुभम से बात की। शुभम ने उन्हें जवाब नहीं दिया, उल्टा उनके साथ गाली गलौच की।
विज्ञापन
5 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
शालू के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिसक को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुभम को उठाया और सख्ती की तो उसने सारी बात बता दी। फिर पुलिस ने इसके दीपक व शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों को लेकर घटनास्थल पर गई और जमीन की खोदाई करा शव को बाहर निकाला। शव की हालत खराब काफी खराब हो चुकी थी, वह गल चुका था।
पुलिस ने शव मिलने के बाद शुभम, दीपक, शिवम व मंगल के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि तीन साल से मंडली में साथ काम करने के चलते दोनों के अच्छे संबंध थे। लड़की के परिवार के सदस्यों को भी शुभम पर विश्वास हो गया था। शुभम जब भी जागरण में जाना होता तो वह घर से लड़की को अपने साथ लेकर जाता था।