सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम बंगाल की एक युवती को उसके जीजा ने सहारनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेच दिया। करीब एक माह तक उस व्यक्ति के साथ रही। युवती आरोपियों से चंगुल से निकलकर मंगलवार को यमुनानगर बस स्टैँड पहुंच गई। युवती ने जब अपने जीजा को बस स्टैंड परिसर में देखा तो वह भागकर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने साथ ले गई। जहां उसने आपबीती सुनाई। देर शाम को युवती के प्रेमी को थाने बुलाया गया। जो युवती को अपने साथ ले गया।