फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः 11 वीं की छात्रा को मिली प्यार करने की खौफनाक सजा, पांच सच आपके होश उड़ा देंगे

Wed, 19 Sep 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
honor killing
एक किशोर युवती को प्यार करने की खौफनाक सजा मिली है और ये सजा किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपनों ने दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। ऑनर किलिंग के मामले में एक और खौफनाक खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
HONOR KILLING
हरियाणा के रोहतक के महम थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग के मामले में पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। यह भी पता चला है कि कक्षा 11 की छात्रा की पहले भी हत्या करने के प्रयास किए गए थे। मगर घरवालों के कहने पर उसे छोड़ दिया गया था। इसके अलावा हत्या के बाद पिता और भाई के कहने पर ही आनन-फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग के शक में ही छात्रा की हत्या की गई थी। हालांकि, पुलिस अभी मामले का पूरी तरह से खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस की जांच में पहले ही खुलासा हो चुका है कि पहले छात्रा को जहर दिया गया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पिता-पुत्र ने कई खुलासे किए हैं। पता चला है कि एक सप्ताह पहले ही पिता और भाई ने पहले तो छात्रा की पिटाई की थी, इसके बाद उसे गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया, मगर किसी तरह परिवार के लोगों के समझाने पर छात्रा को छोड़ दिया गया था। इसके अलावा हत्या वाले दिन छात्रा की मौत के बाद पिता और भाई के कहने पर अंधेरे-अंधेरे में ही छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
हालांकि, बाद में पुलिस ने अधजले शव को चिता से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस इस मामले में पांच अन्य को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें