युवक ने जब अपना वीडियो फेसबुक पर देखा तो खौफनाक कदम उठा लिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा कर जाएगा। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 6
फेसबुक पर अपनी पिटाई का वीडियो देखने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मामला, पंजाब के जगराओं शहर का है। यहां एक दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई की फिर वीडियो फेसबुक पर डाल दिया। युवक ने जब अपना वीडियो फेसबुक पर देखा तो बदनामी से दुखी होकर जहर खा लिया। युवक की मां बिमला देवी रो-रो कर बार-बार यही कहती रही कि पति का साया पहले ही उठ चुका है और अब बुढ़ापे की लाठी भी छीन ली।
विज्ञापन
3 of 6
फेसबुक पर अपनी पिटाई का वीडियो देखने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, अगवाड़ डाला का अशोक कुमार (21) जोशी दुपट्टा स्टोर और महालक्ष्मी ज्योतिष केंद्र में सफाई करता था। रोजाना की तरह वह दुकान पर आया और दान के गल्ले से 700 रुपए निकाल लिए। उसे पैसा निकालते हुए दुकानदार ने देख लिया और ज्योतिष केंद्र के मालिकों ने उसे बुरी तरह पीटा और पुलिस हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता भी करवाया दिया था।
4 of 6
फेसबुक पर अपनी पिटाई का वीडियो देखने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
रात में जब अशोक घर पहुंचा तो फेसबुक पर पिटाई की वीडियो देख उसने जहर निगल लिया। उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक के छोटे भाई मोनू के बयान पर जोशी दुपट्टा स्टोर के मालिक और कांग्रेसी नेता पवित्र जोशी, उसके बेटे चंचल और हेमंत जोशी, दामाद पंडित गगन शर्मा सहित दर्जन भर लोगों पर पर्चा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी पवित्र जोशी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
फेसबुक पर अपनी पिटाई का वीडियो देखने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मामले को लेकर एसएचओ सिटी जसविंद्र सिंह खैहरा ने कहा कि फिलहाल आरोपियों पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306,148 का मामला दर्ज किया गया है। अगर पोस्टमार्टम में अशोक कुमार हनी के शरीर पर चोटों के निशान आते हैं तो मामले में धारा 302 बढ़ा दी जाएगी और मामला हत्या में तब्दील कर दिया जाएगा। घरवालों ने इस कार्रवाई के बाद लाश उठा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दी।
फेसबुक पर अपनी पिटाई का वीडियो देखने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मामले को लेकर एसएचओ सिटी जसविंद्र सिंह खैहरा ने कहा कि फिलहाल आरोपियों पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306,148 का मामला दर्ज किया गया है। अगर पोस्टमार्टम में अशोक कुमार हनी के शरीर पर चोटो के निशान आते हैं तो मामले में धारा 302 बढ़ा दी जाएगी और मामला कत्ल में तब्दील कर दिया जाएगा।