'दुश्मन देश' पाकिस्तान के लिए ये भारतीय नौजवान ऐसा शर्मनाक काम कर रहा था, जानकर आप कहेंगे इसे जितनी कड़ी हो सके सजा दीजिए।
विज्ञापन
2 of 7
isi
मामला हरियाणा के रोहतक का है। पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा कि वह हरियाणा के कैंटोनमेंट एरिया की खुफिया जानकारी और फोटो पाकिस्तान भेज रहा था। उसके पास पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है, जिसकी डिटेल खंगाली जा रही है। मॉडल टाउन में गायत्री कांप्लेक्स के पास डबल पार्क से पुलिस ने इस जासूस को धर दबोचा।
विज्ञापन
3 of 7
India-Pakistan
पुलिस सूत्रों की मानें, तो यह जासूस रोहतक में ही रहकर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में अपने आकाओं को जानकारी दे रहा था। वह वहां पर एक लड़की के संपर्क में था। हरियाणा के हिसार और अंबाला कैंट समेत अन्य जिलों कैंटोनमेंट एरिया की खुफिया जानकारी इकठ्ठा कर रहा था। बहरहाल, रोहतक पुलिस के आलाधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं और मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेज दी गई है।
4 of 7
pakistan terror funding
पुलिस की मानें तो जासूस सोनीपत के गन्नौर का रहने वाला है और उसका नाम गौरव है। हरियाणा के शहर हिसार के कैंटोनमेंट एरिया की खुफिया जानकारी और फोटो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजे जाने की सूचना के बाद से पुलिस उसकी तलाश मे जुटी थी। कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने जासूस को सर्विलांस पर रखा था और रविवार को उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 7
Pakistan terrorist attack
सूत्रों की मानें तो जासूस लंबे समय से हरियाणा के कैंटोनमेंट एरिया के साथ ही अन्य जगहों की भी जानकारी और फोटो भी पाकिस्तान भेजी है। वह लंबे समय से सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स के जरिए पाकिस्तान में रहने वालों के साथ संपर्क था। थाना सिविल लाइन्स प्रभारी जय भगवान ने बताया कि मामले में संदिग्ध जासूस से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
Pakistan terrorists
पुलिस ने पकड़ा तो मोबाइल पटक कर तोड़ा
डबल पार्क पर जब संदिग्ध जासूस को पुलिस ने घेर लिया तो सबसे पहले उसने अपना मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इससे पहले कि वह मोबाइल को पूरी तरह से डैमेज करता, पुलिस ने मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। अब मोबाइल की स्टोरेज और मेमोरी रिकवर करे डिटेल खंगाली जा रही है।
रोहतक में रहकर सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी
पुलिस सूत्रों की मानें सोनीपत के गन्नौर का रहने वाला युवक रोहतक में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। यहीं से वह हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाता था और वहां की फोटो एवं जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। वहीं पुलिस के मुताबिक इस मामले का सोमवार को रोहतक पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर सकती है।