फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और दो बेटियों के कत्ल से पहले खौफनाक साजिश, कांप गए ग्रामीण

Mon, 13 Jun 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
1 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और दो नाबालिग बेटियों का कत्ल करने से पहले कपड़ा कारोबारी ने रची खौफनाक साजिश। जिसने भी सुनी वो कांप गया। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
वारदात, बीते दिन महेंद्रगढ़ जिले के गांव गडानिया में हुई थी। यहां कैंसर पीड़ित ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके मरने के बाद परिवार को संभालने वाला कोई नहीं होगा। इसके चलते वह यह कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
गडानिया निवासी विनोद पुत्र अमीलाल कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसने ये नृशंश हत्याकांड को करने के बारे में पहले ही सोच दिया था। उसकी पत्नी सपना नारनौल में अपने मायके गई हुई थी, जबकि दो बेटियां लक्की(11) व चंचल(7), मां और एक भानजा घर पर ही थे।

4 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
वीरवार को ही विनोद अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर गांव पहुंचा था। शाम को सभी ने एक साथ खाना खाया और फिर पत्नी और बेटियों के साथ सोने चला गया। मां और भानजा नीचे ही सोए थे। सुबह अमीलाल की मां ने दोहते को उन्हें जगाने ऊपर भेजा तो वह रोने लगा और नीचे आकर नानी को बताया।
विज्ञापन

5 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
एक चारपाई पर दोनों पोतियों और बहू के शव पड़े थे और विनोद का शव कमरे में लगे पंखे के हुक से बंधे फंदे से लटक रहा था। वह बदहवास होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर सरंपच अशोक व आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और शवों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

6 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विनोद ने अपनी दोनों बेटियों और पत्नी की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद फंदे से लटक गया। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है। मां-बेटी के हाथ पर कट के निशान भी मिले हैं और गुदड़ी पर खून लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
इकलौता था विनोद: विनोद इकलौता पुत्र था। उसके पिता राजस्थान पुलिस से एसआई के पद से रिटायर्ड हुए थे, जिनकी कुछ महीनों पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घर में अब केवल उसकी बूढ़ी मां बची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें