पंजाबी गाने की शूटिंग के दौरान खुद को दिलेर बताने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला असल जिंदगी में भी दिलेरी से लड़े। अंतिम क्षणों में भी सिद्धू मूसेवाला ने हत्यारों का डटकर सामना किया। इस बात का खुलासा सिद्धू मूसेवाला के साथी और थार गाड़ी में सवार उनके दो करीबी दोस्तों ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में किया। बात करने के दौरान दोनों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला ने भी आरोपियों को सामने देख डरने के बजाय अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चला दी थी लेकिन आरोपियों की संख्या ज्यादा थी और उनके पास आधुनिक हथियार थे। आरोपियों ने सिद्धू मूसेवाला की कार को चारों तरफ से घेर लिया था।