गोहाना के गांव छिछड़ाना में हुई इस घटना में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। युवक के शरीर पर जगह-जगह लाठी व डंडों से पीटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव की एक लड़की, उसके माता-पिता, भाई सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 8
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
वहीं आरोपी पक्ष से लड़की की मां ने थाने में शिकायत दी है कि युवक जबरन उनके घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने लगा, विरोध करने पर उसने मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मामले दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देर रात हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि, थाना प्रभारी राजपाल सिंह किसी आरोपी की गिरफ्तारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
पुलिस के मुताबिक, छिछड़ाना निवासी अमित ने बयान दर्ज कराए हैं कि सुबह करीब पांच बजे उसे सूचना मिली कि उसका भाई आशीष बेसुध हालत में गांव निवासी राजेश के घेर में पड़ा। वे तत्काल मौके पर परिजनों के साथ पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। बरोदा थाने से एसएचओ राजपाल सिंह व गोहाना से डीएसपी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे।
4 of 8
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
आशीष के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमित ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए हैं कि गांव के एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके भाई आशीष को गांव निवासी राजेश ने सुबह करीब 2:30 बजे फोन करके अपने घर बुलाया, लेकिन आशीष नहीं गया।
विज्ञापन
5 of 8
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
कुछ देर बाद राजेश अन्य परिजनों के साथ आया और आशीष को जबरन अपने घर ले गया, जहां राजेश, दलबीर, राजेश की पत्नी सुमन, संजय और राजेश की लड़की और लड़के ने उसे जेली, लाठी और डंडों से जमकर पीटा। जब आशीष बेहोश हो गया तो घेर में फेंक दिया। अमित का आरोप है कि जब वे आशीष को लेने गए तो वहां आरोपी दलबीर ने कहा कि अगर यह अब भी बच गया तो इसे जान से मार देंगे। अमित का कहना है कि उन्हें आशीष की हत्या करने का कारण का पता नहीं है। पुलिस आशीष के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच करे।
विज्ञापन
6 of 8
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हुए, लेकिन रोहतक रोड पर रुखी गांव के पास रुक गए। पुलिस को अंदेशा था कि कहीं जाम न लगा दें। समझाने पर मृतक के परिजनों ने कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगे। समझाने पर परिजन शव गांव में ले गए और तनावपूर्ण माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
7 of 8
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हर ग्रामीण की जुबां पर घटना की चर्चा हो रही है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों में गमगीन माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतक आशीष के भाई की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उपचार कर और परिजनों ने सांत्वना देकर शांत करवाया।
एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष के छह लोगों के खिलाफ जहां हत्या का केस दर्ज किया गया है, वहीं मृतक आशीष पर घर में घुसकर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मृतक आशीष के भाई अमित के बयान पर राजेश, पत्नी सुमन, राजेश के लड़के व लड़की, दलबीर व एक अन्य सहित छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभद्रता के आरोप की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।