पटियाला के सुसाइड करने वाली नेशनल खिलाड़ी पूजा के यूपी के गोंडा जिला निवासी परिजन अभी तक सदमे से उभरे नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 6
national player pooja suicide
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव के रहने वाले प्रभुनाथ चौहान की बेटी पूजा सारे गांव की लाडली थी। पूजा के चाचा सूर्यभान के मुताबिक उनकी बेटी की काबिलियत को देखते हुए पटियाला के खालसा कॉलेज प्रबंधन ने उसे मुफ्त में एडमिशन देने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
national player pooja suicide
- फोटो : amar ujala
घर में आत्महत्या करने वाली महिला खिलाड़ी पूजा चौहान का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें कालेज की तरफ से कोई भी नहीं पहुंचा। वैसे तो कालेज प्रशासन द्वारा सोमवार को पूजा की मौत के शोक में छुट्टी का ऐलान जरूर किया गया है। वहीं पूजा की मां एक अफसर पैरों में गिर गई और बेटी के लिए इंसाफ की मांग करने लगी।
4 of 6
national player pooja suicide
- फोटो : amar ujala
दूसरी ओर पूजा के पिता प्रभु चौहान ने ऐलान किया है कि अगर सोमवार तक पुलिस ने कोच गिल को गिरफ्तार न किया तो कालेज के गेट के आगे धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा चौहान की मौत के लिए कोच गिल सीधे तौर पर जिम्मेदार है ऐसे में उसको सजा जरूर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खालसा कॉलेज के प्रिंसीपल डा. धरमिंदर सिंह उभा भी मानते हैं कि नेशनल हैंडबॉल प्लेयर पूजा हॉस्टल और कॉलेज में एडमिशन न मिलने पर डिप्रेस हो गई थी। इस कारण उसने खुदकुशी की थी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं कि कोच गिल की वजह से पूजा डिप्रेस हुई थी।
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
प्रिंसिपल ने कहा, केस में जांच कमेटी ही सच्चाई पता लगाएगी। घटना के बाद से ही फरार चल रहे कोच गिल का मोबाइल फोन बंद है। सूत्र बताते हैं कि वह कॉलेज प्रबंधकों के संपर्क में हैं। आरोपी कोच गिल के मामले में एसजीपीसी की पांच मेंबरी कमेटी को सोमवार को ही लेटर मिले हैं। टीम मंगलवार को कॉलेज पहुंचेगी। वीसी गुरमोहन सिंह ने बताया कि कोच गिल के साथ संपर्क नहीं हुआ है, उसे भी जांच में शामिल करेंगे।