फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में मार दी पत्नी, चादर में शव डाल नीचे फेंका, तस्वीरें

Wed, 08 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
बठिंडा में अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एक तो घरेलू विवाद और उपर से अवैध संबंधों के शक ने पति को बेरहम कातिल बना दिया। उसने भाई और पिता संग मिल पत्नी की हत्या की और शव को चादर में बांध दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

2 of 5
बठिंडा में अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात, पंजाब के बठिंडा में 3 जून को सामने आया। खुलासा आज हुआ। बठिंडा के परिंदा रोड पर हुई महिला की हत्या गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए परमजीत कौर के पति बिंदर सिंह, पिता गुरजंट सिंह और मुंह बोले जेठ पाला सिंह को काबू कर लिया है। वहीं भाई प्रितपाल सिंह गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

3 of 5
बठिंडा में अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी देसराज ने बताया कि परिंदा रोड पर करीब डेढ़ माह पहले किराए के मकान में रहने आई परमजीत कौर निवासी हरराएपुर की बीती 3 जून रात करीब पौने नौ बजे चार लोगों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने चादर में लपेट लिया था। आरोपी शव को मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंककर फरार हो गए थे।

4 of 5
बठिंडा में अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि परमजीत कौर का अपने पति बिंदर सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। इस वजह से वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। इस दौरान परमजीत कौर का मुंह बोला जेठ पाला सिंह दोधी उसको अकसर दूध देने आता था। झगड़े के बाद परमजीत कौर का पति उस पर अवैध संबंध का शक करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बठिंडा में अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत उसने अपने ससुर गुरजंट सिंह निवासी हरराएपुर, साला प्रितपाल सिंह व दोधी पाला सिंह के सहयोग से परमजीत कौर को मारने की साजिश रची। उन्होंने 3 जून उसका कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका का भाई प्रितपाल सिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें