फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: करवाचौथ की खरीदारी करवाई, फिर पत्नी को मार डाला, बेटे को फोन कर कही ये बात

Thu, 15 Oct 2020 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर के वसंत विहार फेज दो में पति ने तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में बंद कर फरार हो गया। गुरुवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच में वारदात की वजह आपसी कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
जांच करने पहुंचे ढकोली थाने के एसएचओ। - फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर के वसंत विहार फेज-2 के मकान नंबर 129 में अशोक अपनी पत्नी सुदेश व दो बेटों रूबल (22) व कौशल (10) के साथ रहते हैं। रूबल चंडीगढ़ में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है जबकि कौशल 5वीं कक्षा में पढ़ता है। अशोक सैनी एल्युमीनियम के दरवाजे बनाने का काम करता था। उनके वृद्ध पिता भी साथ में ही रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को बेटे रूबल ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। ढकोली थाना प्रमुख एसआई नरपिंदर सिंह, डीएसपी गुरबख्शीश सिंह व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने तीन घंटे पड़ताल कर सैंपल लिए। जांच में पता चला कि अशोक का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार रात को भी ऐसा ही हुआ। गुस्से में अशोक ने तेजधार हथियार से सुदेश के गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। 

4 of 6
आरोपी पति और मृतक पत्नी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बीच-बचाव में सुदेश के बाएं हाथ का अंगूठा भी कट गया। इसके बाद उसके शव को घसीटकर बाथरूम में बंद कर दिया। सुबह बेटों ने मां के बारे में पूछा तो अशोक ने कहा कि मां झगड़कर बुआ के घर चली गई हैं। इसके बाद अशोक भी घर से चला गया। दोपहर को बेटे रूबल को पिता ने फोन कर बताया कि उसने सुदेश की हत्या कर दी है। पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर आरोपी अशोक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। 
विज्ञापन

5 of 6
फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले कराई थी करवाचौथ की खरीदारी
पड़ोसियों के मुताबिक सुदेश और अशोक बुधवार रात घूमने निकले थे। सुदेश ने आते हुए करवाचौथ का सामान लिया था। घर आने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद ही अशोक हत्या कर फरार हो गया। घर में मौजूद अशोक सैनी के पिता चूड़िया राम इस घटना से बेहद दुखी हैं। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि हमारा घर बर्बाद हो गया। अब मैं और बच्चे खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फॉरेंसिक टीम, आरोपी पति का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी नरपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बेटे के बयान पर उसके पिता अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जोकि अभी फरार है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शव को डेराबस्सी अस्पताल में रखवा दिया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें