फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया उसी के कातिल बने बेटे, मां ने दिया साथ

Wed, 21 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
जिसने उंगली पकड़ चलना सिखाया उसी के कातिल बने बेटे
जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, कलयुगी बेटे उसी के कातिल बना गए। इसकी वजह मां बनी और मां ने ही कत्ल की साजिश रची, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
जिसने उंगली पकड़ चलना सिखाया उसी के कातिल बने बेटे
एक ने सुपारी दी, दूसरे ने कत्ल किया
घटना पंजाब के होशियारपुर की है। पुलिस ने रिटायर्ड एएसआई मदन लाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया। पुलिस के अनुसार मदन की पत्नी और बेटों ने ही उसकी हत्या करवाई थी। एक बेटे ने कुवैत से पैसे भेजे तो दूसरे बेटे ने भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पिता को मार डाला। एसएसपी होशियारपुर हरचरण सिंह ने बताया कि इस मामले के पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
लाश
15 जून को मिला था शव
जानकारी के अनुसार 15 जून की रात को यूपी पुलिस से रिटायर एएसआई मदन लाल जब शामचौरासी से पंडोरी फंगुड़ियां को जा रहा था तो अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उसका कत्ल कर शव सड़क पर फेंक दिया था। मदन लाल की पत्नी के बयान पर 16 जून को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

4 of 7
beaten
अकसर मारपीट करता था एएसआई
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मदन लाल अक्सर अपनी पत्नी निर्मल कौर और जवान लड़की से मारपीट करके उनको घर से बाहर निकाल देता था। इस बारे में निर्मल कौर कुवैत में रहने वाले अपने बेटे दीपक और प्रिंसप्रीत सिंह को फोन पर बताती रहती थी। रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर निमर्ल कौर और उसके दोनों बेटों ने मदन लाल को मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन

5 of 7
fraudulent phone calls
इस तरह किया कत्ल
योजना के तहत दीपक नौ जून को कुवैत से अपने घर आया। इसके बाद प्रिंसप्रीत द्वारा कुवैत से डेढ़ लाख रुपये दीपक को भेजे गए। दीपक ने अपने दो साथियों सुखदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी अहिराणा खुर्द मेहटीयाना और रछपाल सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी अहिराणा कलां के साथ मिलकर मदन लाल को मारने का प्लान बनाया।
विज्ञापन

6 of 7
चाकू से हमला
किरपाण घोंपकर हत्या की गई
दीपक ने सुखदीप और रछपाल द्वारा अपने पिता मदन लाल से कहलवाया कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है। ऐसा कहकर उसे वारदात वाले स्थान पर बुलाया गया। मदन लाल अपने मोटरसाइकिल से बताए गए स्थान पर जैसे ही पहुंचा तो सुखदीप, रछपाल और दीपक ने किरपाण घोंपकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
arresting
बेटे, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
आरोपी सुखदीप सिंह और दीपक को 19 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा मृतक की पत्नी निर्मल कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मृतक के दूसरे बेटे प्रिंसप्रीत सिंह को धारा 120 बी के तहत नामजद किया गया है। एसएसपी के मुताबिक आरोपी रछपाल सिंह फरार है। उसके खिलाफ पहले भी डबल मर्डर का केस दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें