कत्ल की इतनी भयानक तस्वीरें आपने कभी देखी नहीं होगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं युवक के शव की ये तस्वीरें देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन
2 of 10
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
घटना पंचकूला के सकेतड़ी की है। रंजिश के चलते इनेलो पार्षद के बेटे ने एक युवक को गाड़ी से उल्टा बांधकर इतना घसीटा कि शरीर का ये हाल हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी काफी भयानक है। रगड़ से काला और धूल और कंकड़ से क्षत-विक्षत हुआ चेहरा। खोपड़ी के सामने के हिस्से और नाक की हड्डी में कई फ्रैक्चर। जबड़े की हड्डी कई जगह से टूटीऔर दाईं आंख क्षत-विक्षत। बाईं कनपटी पर 15बाई10 सेंटीमीटर का जख्म।
विज्ञापन
3 of 10
पंचकूला में जंगलराज का चला नंगा नाच
- फोटो : अमर उजाला
बायां कान गायब। इसी कनपटी पर जख्म के साथ कई फ्रैक्चर। दिमाग के ऊपरी हिस्से वर्टेक्स में हेमरेज और गहरी चोट के निशान। गर्दन पर कई जगह नील और कुचले जाने का निशान। छाती और पेट पर रगड़ और कुचले जाने के निशान। पेट के दाईं और 11 बाई 12 सेंटीमीटर का जख्म, सड़क की धूल मिट्टी और ग्रीस से सना हुआ। बाईं और की नीचे की पसलियों में कई फ्रैक्चर। पीठ पर खरोचों और रगड़ के अनेक निशान। दाएं अंगों पर पहिए के कुचले जाने और ग्रीस से सने जख्म।
4 of 10
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
दाएं कंधों का जोड़ टूटा था और वहां धूल और ग्रीस से सने कई जख्म थे। दाईं बाजू टूटी थी और जख्म में ग्रीस थी। बाएं कंधे पर 9बाई5 सेंटीमीटर का जख्म, जो ग्रीस से सना था। बाएं हाथ पर अंदरूनी चोट के निशान। बायां हाथ सड़क की रगड़ से काला पड़ चुका था। इस पर धूल और ग्रीस के निशान। बाईं जांघ और पेट पर कई जगह अंदरूनी गहरी चोट के निशान। बाईं जांघ के मध्य में तीन बाई डेढ़ सेंटीमीटर का गहरा जख्म। दाईं जांघ और पेट पर कई जगह अंदरूनी चोट के निशान। दाएं घुटने की चपनी (नीकैप) पर डेढ़ बाई एक सेंटीमीटर का जख्म था।
विज्ञापन
5 of 10
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
मृतक युवक का नाम है वरिंद्र, जो विधवा मां का इकलौता सहारा था। कत्ल किया गया मात्र एक हजार रुपये की शर्त के चलते। मारने किसी को आए थे और मारकर इसे चले गए। पुलिस भी इतनी बेरहम है कि दबाव में आकर बूढ़ी मां को सहयोग नहीं कर रही। अब मामले में क्राइम स्पॉट पर पीसीआर के लेट पहुंचने की शिकायत के बाद कंट्रोल रूम के अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को इन्क्वायरी मार्क की गई है।
विज्ञापन
6 of 10
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
डीसीपी अनिल कुमार धवन ने बताया कि वारदात की रात पुलिस कंट्रोल रूम में जितनी भी कॉल्स आई हैं, उनकी टाइमिंग चेक की जा रही है। वहीं कंट्रोल रूम और एफआईआर में बताई गई कॉल की टाइमिंग अलग-अलग है। वारदात की रात पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात एसआई सलीन चंद का कहना है कि पहली कॉल रात 8:27 बजे आई थी। डीसीपी ने भी यही टाइम बताया है। पुलिस की एफआईआर कॉपी के मुताबिक पुलिस को रात 8.03 बजे सूचना मिली।
विज्ञापन
7 of 10
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
वरिंद्र की ममेरी बहनों के फोन पर पुलिस को पहली कॉल करने का समय रात 8:32 का है। डीसीपी का दावा है कि पीसीआर रात 8 बजकर 43 मिनट पर क्राइम स्पॉट पर थी। यानी कि कॉल आने के 15 मिनट में। अब सवाल यह है कि अगर पीसीआर रात 8:43 बजे स्पॉट पर थी, तो महज 1300 मीटर दूर रात 9 बजकर 3 मिनट पर किशनगढ़ के गुरुद्वारे के पास बदमाशों को पुलिस क्यों नहीं पकड़ पाई। गुरुद्वारे के पास उस वक्त आरोपियों के होने का सबूत सीसीटीवी फुटेज में है।
8 of 10
वरिंद्र की बेहोश मां को ले जाते परिजन ।
मृतक के मामा निर्मल सिंह का कहना है कि वारदात की रात पुलिस को तीन बार कॉल की गई। इसके करीब 40 मिनट बाद पुलिस क्राइम स्पॉट पर आई थी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय मौके का मुआयना करती रही। वरिंद्र की बहन तरनप्रीत ने बताया कि होली की रात उन्होंने 8.32 पर पुलिस को कॉल की। उसके बाद 8:35 पर 100 नंबर पर कॉल की। जब पुलिस इसके बाद भी नहीं पहुंची तो तरनप्रीत ने रात को तीसरी बार 8:42 बजे फिर फोन किया। तरनप्रीत ने बताया कि पुलिस उस रात करीब 9:12 बजे वारदात स्थल पर पहुंची।
9 of 10
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
मृतक के ममेरे भाई अवतार सिंह का कहना है कि होली की शाम 6:49 बजे उसके मोबाइल पर मनमीत उर्फ मोंटी ने अपने मोबाइल नंबर 9569696960 से फोन कर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रात करीब 8:15 बजे मनमीत, हरमनप्रीत व 10 अन्य दोस्तों ने घर आकर तलवारों, गंडासियों और करपानों से वरिंद्र पर कई वार किए। इस दौरान उन्होंने गेट पर भी हथियार मारे जिसके निशान अब भी वहां मौजूद हैं। अवतार ने कहा कि अगर पुलिस ने मामले में फौरन कार्रवाई की होती तो वरिंद्र आज जिंदा होता। उसने बताया कि वह सभी बदमाशों को सामने आने पर पहचान सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं युवक के कत्ल की तस्वीरें
वरिंद्र हत्याकांड की एफआईआर कॉपी में कहा गया है कि झगड़े की सूचना पर 13 मार्च को होली के दिन पुलिसकर्मी राजेश कुमार, सरकारी गाड़ी में चालक गुरचरण सिंह के साथ सकेतड़ी के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दो गाड़ियों में सवार 10-12 लड़के वरिंद्र पर हमला करके उसे गाड़ी में डालकर चंडीगढ़ की ओर फरार हुए हैं। वे जब वरिंद्र की तलाश में सुखना लेक रोड पर राजीव गांधी पार्क, चंडीगढ़ पहुंचे तो वहां सड़क पर काफी खून बिखरा हुआ था। इसी बीच वरिंद्र के मारे जाने की सूचना मिली। कॉपी में यह जिक्र नहीं है कि पुलिसकर्मियों ने क्या कोई सूचना चडीगढ़ पुलिस को दी थी।