हमीरपुर में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर बाद वह जबरन पत्नी रती को ईंधन को लकड़ी जुटाने के लिए गांव से करीब दो किमी दूर बेतवा नदी के बीहड़ में ले गया। जहां उसने पत्नी को अर्धनग्न कर उसकी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसका एक हाथ व पैर काटकर अलग कर दिया। बीहड़ में जानवर चरा रहे गांव के लोगों को जब जानकारी हुई तो इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही उसका पिता वंशीधर ग्रामीणों व परिवारीजनों के साथ बीहड़ में गया। तो नंदराम पत्नी का कटा हाथ लिए घटना स्थल के पास खेत की बंधी पर बैठा मिला। पिता को देखते ही वह आग बबूला हो गया और उसकी भी हत्या करने की धमकी देने लगा। जिस पर उसका पिता व ग्रामीण जान बचाकर भाग आए।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर लटक गया...