फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: BSF से रिटायर जवान ने किया 'पाप', तड़पा-तड़पाकर मार डाली बेटी और जला दी

Mon, 12 Mar 2018 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
जींद में ऑनर किलिंग
बीएसएफ से रिटायर जवान ने 'पाप' करते हुए जवान बेटी को मार डाला। फिर उसके शव के साथ जो किया, देखकर गांववालों और पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन

2 of 5
जींद में ऑनर किलिंग
घटना हरियाणा के जींद की है। जिले के कंडेला गांव में एक पिता ने शनिवार रात अपनी 17 वर्षीय बेटी की जहर देकर हत्या कर दी। रविवार सुबह करीब आठ बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अस्थियों को उठाकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने गांव के सरपंच अजमेर सिंह की शिकायत पर किशोरी के पिता सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
जींद में ऑनर किलिंग
बताया जा रहा है कि किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी से खफा होकर बीएसएफ से सेवानिवृत्त पिता ने उसकी जहर देकर हत्या कर दी। डीएसपी पवन कुमार के अनुसार कंडेला गांव निवासी किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से किशोरी की अस्थियां उठाईं। लड़की के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

4 of 5
funeral
बताया जा रहा है कि किशोरी की मौत जहर के प्रभाव से हुई है। किशोरी के जहर के प्रभाव में आने के बाद गांव के कुछ चिकित्सकों के पास लेकर जाया गया, लेकिन किसी ने इलाज नहीं किया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मामले की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। किशोरी के पिता सुरेश उर्फ फौजी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनर किलिंग
देरी से पहुंची पुलिस, कागजी कार्रवाई में उलझी रही
आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। पुलिस जब कंडेला गांव पहुंची तो लड़की की चिता जल रही थी, लेकिन पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के बिना चिता को बुझाने से मना कर दिया। इसके बाद जिलाधीश अमित खत्री ने चीनी मिल के एमडी अश्वनी मलिक को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और वे मौके पर पहुंचे। इस प्रक्रिया में करीब चार घंटे लग गए। जब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने चिता को बुझाया तो शव पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने चिता से अस्थियां उठा ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें