भारत के टॉप 100 उद्योगपतियों में गिने जाने वाले एक उद्योगपति को म्यूजिक कंपोजर ने कार से कुचल दिया। 7 दिन बाद CCTV फुटेज सामने आया है देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Chandigarh News
होटल माउंट व्यू के सामने पैदल सड़क पार कर रहे भारत के नामी उद्योगपति को कार से कुचलने वाले म्यूजिक कंपोजर को सेक्टर-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जानबूझकर उन्हें रौंदा है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के कार का नंबर ट्रैस कर बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया। 6 अगस्त की शाम हुए इस हादसे में भारत के टॉप 100 उद्योगपतियों में गिने जाने वाले 75 वर्षीय उद्योगपति सुबोध गुप्ता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 7
Chandigarh News
सेक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने बताया कि हिट एंड रन केस में आरोपी की पहचान बठिंडा, निवासी हरजसनीत सिंह चहल के रूप में हुई। आरोपी चहल ने बताया कि वह म्यूजिक कंपोजर है और हादसे के दिन मोहाली सेक्टर-70 में अपने गानों की रिकार्डिंग में आया था। हादसे के दौरान व्यक्ति को बचाने में गाड़ी दाहिनी ओर घुमाई लेकिन वह डरकर पीछे हुए जिसके कारण टक्कर लग गई थी। हादसे के बाद आसपास भीड़ देखकर डरकर वहां से फरार हो गया था।
4 of 7
Chandigarh News
मोहाली, बंगलूरू व मध्यप्रदेश में राजाराम कॉर्न प्रोडक्ट
सुबोध गुप्ता सेक्टर-4 स्थित अपनी कोठी में रहते थे। उनकी 3 बेटियां रीना, राशि व नीति हैं। बड़ी बेटी रीना ने बताया कि उनके दादा राजाराम गुप्ता ने अपने नाम से कॉर्न प्रोडक्ट का कारोबार शुरू किया था। बाद में इसे उनके पिता सुबोध गुप्ता ने संभाला और अभी उनकी मोहाली, बंगलूरू, मध्यप्रदेश में राजाराम कॉर्न प्रोडक्ट के नाम से कंपनियां हैं। उनके पिता देेश के नामी उद्योगपतियों में एक थे।
विज्ञापन
5 of 7
Chandigarh News
काबू आने के बाद करने लगा पुलिस को गुमराह
दिलावरी ने बताया कि आरोपी के कार का नंबर ट्रैस करने के बाद पुलिस बठिंडा स्थित पते पर पहुंची। वहां मौजूद आरोपी की पत्नी ने बताया कि वह घर से बाहर गए हैं। पुलिस दो दिन बाद दोबारा घर पहुंची तो आरोपी मौजूद था। लेकिन, उसने बताया कि हादसे के समय गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व सीसीटीवी फुटेज को चेक कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
6 of 7
Chandigarh News
ऐसे हुआ हादसा, सीसीटीवी कैमरे में कैद
पीड़ित परिजनों ने बताया कि सुबोध गुप्ता 6 अगस्त की शाम होटल माउंट व्यू के सामने से सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी कार चालक तेज रफ्तार से आया और कुचल कर भाग गया। बेटी ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी ने जान बूझकर टक्कर मारी, जबकि उसके पिता रोकने व बचने की कोशिश कर रहे थे।
कुंडू मामले की तरह होनी चाहिए दोबारा गिरफ्तारी
सुबोध गुप्ता की तीनों बेटियों ने सीसीटीवी के आधार पर जानबूझकर कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाईप्रोफाइल छेड़खानी मामले में दोनों आरोपियों की दोबारा से गैरजमानती धारा में गिरफ्तारी कर वर्णिका कुंडू को न्याय मिला। उसी तरह इस हिट एंड रन केस में कुचलकर भागने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब हो कि गैर इरादतन हत्या (धारा 304 ए) के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने से जमानत दे दी है।