फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक सांस नहीं थमी, काटता गया प्रेमिका की गर्दन, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Thu, 14 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
लड़की से बहुत प्यार करता था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि जब तक प्रेमिका की सांस नहीं थर्मी, वह उसकी गर्दन काटता गया। तस्वीरें इतनी भयावह, देख नहीं पाओगे।
विज्ञापन

2 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
घटना हरियाणा के हिसार की है। ओल्ड कोर्ट कांपलेक्स स्थित फूड हब में प्रेमी नवीन ने प्रेमिका पूजा की बड़ी निर्दयता से हत्या की। हत्यारोपी प्रेमी के वार करते समय हाथ भी नहीं कांपे। उसने पूजा पर तब तक वार किए, जब तक उसकी सांस नहीं थमी। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूजा पर 15 बार चाकू से वार के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक युवती दोपहर करीब 1:50 बजे कैफे में आए थे। वे बेसमेंट में बैठ गए और उन्होंने आइसक्रीम का ऑर्डर दिया। आइसक्रीम मिलने के बाद दोनों बातचीत करते हुए आईसक्रीम खाने लगे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इतनी ही देर में नवीन ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर वार करने शुरू कर दिया।

4 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
पहले वार पर युवती जैसे ही चिल्लाई आसपास की टेबल पर बैठे जोड़ों ने उसका बचाव करने की कोशिश की तो वह उनकी तरफ चाकू लेकर दौड़ा। कारिंदों ने भी बचाव की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें भी मारने के लिए दौड़ पड़ा। डर के मारे कोई नजदीक नहीं आया। उन्होंने ऊपर काउंटर पर बैठे कैफे मालिक को बताया कि नीचे झगड़ा हो गया और एक युवक चाकू से वार कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
जब तक कैफे मालिक नीचे पहुंचा तब भी आरोपी युवक पूजा पर लगातार वार कर रहा था। कैफे मालिक और अन्य लोगों ने उसे काबू कर लिया। वारदात के बाद नवीन ने खुद को भी मारने की कोशिश की। उसने पूजा की चुन्नी से गले में फंदा लगा लिया। कैफे के मालिक और कारिंदों ने तुरंत उसके गले से फंदा हटाया और उसे पकड़कर बैठा लिया। उन्होंने पुलिस के पास कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मैं पूजा से बेहद प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। आज जब उसने मिलने के लिए बुलाया तो मैं मन ही मन सोचकर खुश था कि शायद वह शादी के लिए मान जाएगी, लेकिन जैसे ही उसने किसी और से शादी की बात कही तो मुझसे बर्दाश्त नहीं हो सका।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें