मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष को कुचलने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब मामले में कई बातें खुलकर सामने आई हैं।
विज्ञापन
2 of 9
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
9 फरवरी को बीएमडब्ल्यू से अकांक्ष को कुचलने वाले एक आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद को चंडीगढ़ पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह पांच बजे फरीद हरिद्वार में एक आश्रम में छुपने के लिए जा रहा था, इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। वहीं मुख्य आरोपी बलराज सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
3 of 9
akansh
फरीद को वीरवार शाम को जिला अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार समेत अन्य रिकवरी की दलील देते हुए आरोपी का 5 दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
4 of 9
Akansh Murder case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं फरीद को कहां से गिरफ्तार किया गया इस पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एसएसपी ईश सिंगल से पूछा गया कि फरीद किस आश्रम में जा रहा था तो वह बात को गोलमोल कर गए। जब उनसे पूछा कि फरीद पैदल था या किसी कार में तो वह इसका भी जवाब नहीं दे पाए। फरीद के हरिद्वार में होने की सूचना कैसे आई? इस पर भी उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि बस गुप्त सूचना थी।
विज्ञापन
5 of 9
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एक दिन पहले ही उसकी अग्रिम जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज हुई थी। इससे पहले पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी फरीद को सुबह ही हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। वहां वह किसी सराय में रहने के लिए जा रहा था। पुलिस ने अदालत को बताया कि फरीद सेक्टर-9 में हुई वारदात के दोनों आरोपियों में से एक है। 9 फरवरी को वारदात के बाद से दोनों फरार थे।
विज्ञापन
6 of 9
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार फरीद की गिरफ्तारी के बाद अब उससे मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा की गिरफ्तारी करवानी है। वह जानता है कि वह कहां छिपा हैं। पुलिस के अनुसार डिस्क्लोजर स्टेटमेंट में उसने बताया है कि कार फाजिल्का में छिपा रखी है, जबकि बलराज दिल्ली में छिपा है। वहीं पुलिस को उससे हत्या का मोटिव भी जानना है। इसके अलावा मोबाइल समेत अन्य कई सामान की रिकवरी करनी है। वहीं वारदात के बाद वह कहां-कहां गया इसके बारे में भी जानना है।
विज्ञापन
7 of 9
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह वारदात के बाद बंगलुरू चला गया था। इसके बाद वहां से कई जगह होता हुआ हरिद्वार आया। इस दौरान उसने किसका फोन और सिम इस्तेमाल किया यह भी जानना है। ऐसे में उसका पांच दिन का रिमांड लेकर उससे पूछताछ और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही कार की बरामदगी करनी है। अदालत ने पुलिस की दलीलों के बाद फरीद को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
8 of 9
Akansh
पेशी के दौरान कोर्ट रूम के बाहर बातचीत में फरीद ने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा था। उसने किसी को कार से टक्कर मारने के लिए नहीं उकसाया। उसने कहा कि उन लोगों में किसी बात का लेकर तीखी बहस हो गई थी। इसके बाद जब वो और बलराज बाहर निकले तो अचानक से 4-5 लड़कों ने उन पर बेसबॉल, बैट, हॉकी आदि से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में अदम्य और अकांक्ष भी थे।
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फरीद के अनुसार उनमें से एक के पास रिवाल्वर भी था। इसलिए वह डर गए और वहां से कार से भागने लगे। इसी दौरान अकांक्ष उनकी गाड़ी के सामने आ गया। उसे टक्कर लगने के बाद वह लोग डर के भाग गए। फरीद के अनुसार हम उन लोगों को उतना नहीं जानते थे, उनकी दोस्ती थी, लेकिन उतनी भी नहीं थी। वह अकांक्ष को अच्छे से जानता भी नहीं था तो उस पर हमला करने का सवाल ही नहीं बनता। वहीं इसके बाद उसने कुछ और कहने से इंकार कर दिया।