डालीबाग इलाके में बहुखंडी मंत्री आवास के सटे धेनुमती अपार्टमेंट की 14वी मंजिल से संदिग्ध़ हालात में गिरकर गुरुवार रात वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर की पत्नी गिर गईं। जमीन पर गिरते ही गेट पर मौजूद गार्ड दौड़े तो उसने देखा कि वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर आई पुलिस छानबीन करते हुए टॉप फ्लोर पर पहुंची। पुलिस को वहां पर महिला व पति के बीच हुए संघर्ष के निशान मिले। महिला का बैग व दवाएं बिखरी पड़ी मिली। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने पति-सास पर मारपीट कर फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस फरार पति-सास की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस के मुताबिक सरोजनीनगर एलडीए कालोनी सेक्टर-एफ निवासी रिटायर्ड सीएमओ डॉ. आरएन पासवान ने अपनी बेटी नम्रता पासवान (25) की शादी 10 जून 2015 को गोरखपुर तिवारीगंज के रहने वाले दीप रत्न चौधरी से की थी। दीप रत्न लखनऊ में वाणिज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत है। वह धनुमती अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट 104 में रहता है।
विज्ञापन
3 of 5
रात करीब साढ़े आठ बजे अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर से नम्रता को धक्का देकने का आरोप है। जमीन पर गिरते ही उसने दम तोड़ दिया। गार्ड ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर एएसपी पूर्वी शिवराम यादव, सीओ अवनीश मिश्रा भी पहुंचे और छानबीन की। नम्रता के भाई प्रतीक ने बताया बहन की सगाई में शामिल होने वह चार फरवरी को मायके गई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे ससुराल को निकली थी। शाम करीब छह बजे से उसके नंबर पर कॉल करना शुरू किया तो फोन नहीं उठा।
4 of 5
अनहोनी की आशंका होने पर भाई प्रतीक परिवारीजनों संग धनुमती अपार्टमेंट पहुंचा तो देखा वह ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ पड़ी थी। भाई ने बहन के पति दीप रत्न और सास पर दहेज खातिर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हंगामा शुरू किया। पुलिस मामले की जांच करते हुए टॉप फ्लोर पर पहुंची तो वहां पर महिला का बैग व दवाएं बिखरी हुई थी और छत पर लगा तार टूटा पड़ा था। इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया पति-सास की तलाश में दबिश दे रही है।
पत्नी की चमड़ी उधेड़ लेता था पति
मृतका के मामा डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया पति दीप रत्न ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। वह आए दिन बेल्टों से पत्नी को पीटकर उसकी चमड़ी तक उधेड़ देता था। पीड़ित महिला ने कई दफा अपनी फोटों खींचकर व्टासएपजरिए अपने परिजनों को भेजती थी। दोनों के परिजन कई बार पति-पत्नी के बीच सुलह भी कराया गया मगर कोई बात नहीं बनी। (अपने पति के साथ महिला नम्रता पासवान।)
पुलिस ने चेक किया तो काली पड़ी थी चमड़ी
पुलिस ने नम्रता की मौत बाद उसकी बॉडी को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा चेक कराया तो उसकी पीठ पर पिटाई से चमड़ी काली पड़ी थी। इसके अलाव कई अन्य चोटों के निशान मिले थे। पुलिस का कहना है पति की पिटाई से उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।