फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI ने लिखा- माई वाइफ मुझे माफ करना...और फंदा लगा लिया, 6 खिलाड़ी फंसी

Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
एएसआई ने सुसाइड नोट में दर्द उड़ेला। लिखा- माई वाइफ मुझे माफ करना और फंदे पर झूल गया। 6 महिला खिलाड़ियों पर आरोप लगे हैं, जानिए मामला।
विज्ञापन

2 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
मामला हरियाणा के करनाल का है। मधुबन पुलिस कांप्लेक्स में सीएसओ बटालियन में हेड क्लर्क के पद पर तैनात एक एएसआई ने अपने क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को एएसआई की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बटालियन की ही छह महिला खिलाड़ी पुलिस कर्मियों पर झूठे आरोप में फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
पुलिस ने बटालियन की छह पुलिसकर्मियों पीएसआई मीना, एचसी रचना, मोनिका, रचना, सीटी ज्योति व अनिता एएमबी को नामजद करके केस दर्ज किया है। एएसआई राजेंद्र सिंह मधुबन पुलिस कांप्लेक्स की फर्स्ट बटालियन 5/183 में सीएसओ हेड क्लर्क के पद पर तैनात था। बुधवार सुबह राजेंद्र सिंह की पत्नी मीना बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद बाजार चली गई।

4 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
जब वह साढ़े 11 बजे घर लौटी तो देखा राजेंद्र क्वार्टर के पिछले बरामदे में छत के कुंडे में फंदे पर लटका है। मधुबन थाना प्रभारी बलबीर सिंह व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर राजेंद्र को फंदे से उतारा। राजेंद्र की पत्नी मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेंद्र अंबाला में एएसआई के पद पर नौकरी करता था। पिछले एक वर्ष से वह हेड क्लर्क सीएसओ मधुबन में तैनात था।
विज्ञापन

5 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
इस दौरान सीएसओ में तैनात पीएसआई मीना, एचसी रचना, मोनिका, रचना, सिपाही ज्योति व अनीता ने उसके पति पर झूठे आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच विभाग के आला अधिकारियों ने की थी। राजेंद्र की पत्नी का दावा है कि इसमें उसका पति निर्दोष पाया गया था, लेकिन उक्त महिला पुलिसकर्मियों के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 9
सपना चौधरी का नया डांस वीडियो वायरल
माई वाइफ मुझे माफ करना
सुसाइड नोट में राजेंद्र ने छह महिला पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाया है। एएसआई ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार पीएसआई मीना, एचसी रचना, मोनिका, रचना, सीटी ज्योति व अनिता एएमबी हैं, जिन्होंने मुझे झूठा फंसाया है। माई वाइफ मीना, भाई साहब राजेश, अनिल मुझे माफ करना, मेरे बच्चे चंडीगढ़ में रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 9
suicide
13 अगस्त, 2015 से जुड़ा है मामला
एएसआई के सुसाइड का मामला 13 अगस्त, 2015 से जुड़ा माना जा रहा है। मामले के अनुसार, 13 अगस्त, 2015 को थ्रोबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी अनीता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसे बाद में अर्पणा अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हालांकि उसकी जान बच गई थी। अनीता ने तत्कालीन आईपीएस अधिकारी, रीडर और उसके क्लर्क पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

8 of 9
suicide
राजेंद्र सिंह उस समय के आईपीएस अधिकारी का हेड क्लर्क था। अनीता के आरोपों के पक्ष में अन्य महिला खिलाड़ियों ने समर्थन किया था। उस समय अनीता ने आरोप लगाया था कि वह थ्रो बाल की राष्ट्रीय चैंपियन है और कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुकी है। अनीता का आरोप था कि स्पोर्ट्स में बेहतरीन रिजल्ट देने के बावजूद उसका कैरियर बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
suicide
महकमे के कुछ अधिकारी और कर्मचारी मनमाने तरीके से महिला खिलाड़ियों का शोषण करते हैं। जो महिला खिलाड़ी उनकी मनमर्जी के मुताबिक नहीं चलती उसको बैक यूनिट करके प्रताड़ित किया जाता है। अनीता ने आरोप लगाया कि एसपी, हेड क्लर्क व उसके रीडर ने उसे फोन पर गालियां दीं। मामले की जांच आईजी सुमन मंजरी को दी गई थी। बार-बार अपील के बाद भी मामले में किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें