फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, एनकाउंटर का सच, DSP बोले, कन्नू से कांपते थे लोग

Fri, 03 Jun 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत का कुख्यात गैंगस्टर पंजाब के बठिंडा जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। एनकाउंटर की तस्वीरों में पूरी सच्चाई सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा पुलिस टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी राहुल देव ने बताया कि ईनामी गैंगस्टर अजय उर्फ कन्नू को गिरफ्तार करने के लिए पिछले काफी दिन से मेरी टीम उसके पीछे लगी थी। उनकी टीम में 30-35 पुलिसकर्मी मौजूद थे। आज जाकर उन्हें सफलता मिली।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी के मुताबिक जिले के गांव जगाराम तीर्थ में उनकी टीम का गैंगस्टरों से आमना-सामना हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस व गैंगस्टरों के बीच करीब आधा घंटा तक फायरिंग होती रही। आरोपियों के पास एक गाड़ी की पिछली डिगी में भारी मात्रा में हथियार व गोली सिक्का था।

4 of 7
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
घटना के समय पूरे गांव में दहशत फैल गई थी और लोग गोली लगने के डर से अपने घरों में बंद हो गए थे। चश्मदीदों के मुताबिक गैंगस्टर अजय उर्फ कन्नू के दोनों हाथ में पिस्टल व रिवाल्वर था और दोनों हाथ से पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। गैंगस्टर फिल्मी स्टाइल में छलांग लगाकर भागने की कोशिश भी कर रहा था। इतने में उसे गोली लगी।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी का कहना था कि इस एनकाऊंटर के दौरान उनके किसी भी पुलिस कर्मी को कोई चोट नही आई ब्लकि गैंगस्टर अजय उर्फ कन्नू को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस ने आरोपियों से 315 बोर की दो बंदूके और 25 कारतूस, 12 बोर की एक बंदूक 22 कारतूस, 32 बोर का रिवालवर 4 कारतूस और 9 एमएम के दो पिस्टल 1 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पुलिस ने गैंगस्टर्स की गाड़ी को देखा था और फिर पुलिस उनके पीछे लग गई। गांव रामतीर्थ में गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें गैंगस्टर अजय की मौत हो गई। पुलिस ने गैंगस्टर के 4 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में सोनीपत के रहने वाले दीपक, मोहित, राकेश और भोला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी ने बताया कि 5 लाख का ईनामी गैंगस्टर अजय उर्फ कन्नू सोनीपत के करवेड़ा गांव का रहने वाला था। गांववाले उसके नाम से कांपते थे। सरपंची चुनाव में भाई की हार का बदला लेने के लिए कन्नू ने 45 लोगों की हत्या करने की ठानी थी। पुलिस ने गांवों के 55 घरों को सुरक्षा दे रखी थी। कन्नू के मारे जाने की खबर मिलते ही गांववासी खुशी से नाचने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें