मृतक नीरज की फाइल फोटो। जानकारी देते हुए भाई जगदीश।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय नीरज पुत्र गुलशन कुमार निवासी बधावा राम कॉलोनी पालिका बाजार में हैंडलूम दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। नीरज ने डेढ़ महीने पहले अपने पड़ोस में रहने वाली कोमल के साथ पानीपत कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। जिस कारण कोमल के पिता कश्मीर सिंह, भाई अजय और विजय खुश नहीं थे।