चंडीगढ़ के मक्खनमाजरा के साथ सटे जंगल एरिया में बुधवार शाम को एक जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार जलाने से पहले मृतक का सिर भी काटकर धड़ से अलग किया गया था। उसके बाद शव को अलग जलाया गया और सिर को अलग।
विज्ञापन
2 of 4
जंगल में मिला जला हुआ शव
- फोटो : अमर उजाला
जंगल में शव देखकर वन विभाग के कर्मचारी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौलीजागरां पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जंगल में शव मिलने की सूचना पाते ही एसएसपी ईश सिंगल, डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार, डीएसपी क्राइम पवन कुमार और मौलीजागरां थाना प्रभारी बलदेव सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
3 of 4
जंगल में मिला जला हुआ शव
पुलिस को शव से कुछ ही दूरी पर एक शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस के अनुसार शव कुछ दिन ही पुराना है और इसे जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कवायद में जुट गई है और शहर व आसपास के इलाके में पिछले कुछ दिनों के दौरान लापता लोगों का रिकार्ड खंगाल रही है।
पहचान मिटाने के लिए जलाया : एसएसपी
पुलिस ने जंगल एरिया से बरामद शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पहले व्यक्ति का गला काटा गया है और बाद में शव को इस मकसद से जलाया गया कि उसकी पहचान मिटाई जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान कर हत्या की गुत्थी को सुलझाया जाएगा।
ईश सिंगल, एसएसपी, पुलिस विभाग।