हाइवे पर बीच सड़क उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक टैंकर ने रोडवेज बस को टक्कर मारी दी और वह पलटियां खाते हुए खेतों में जा गिरी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
हादसा हरियाणा के फतेहाबाद में रतिया चुंगी के पास हाइवे पर हुआ। बाइपास पर पुल के नीचे बस को गैस टैंकर ने ऐसी टक्कर मारी कि वह पलटते हुए सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। टक्कर मारने के बाद टैंकर भी पलट गया, जिससे गैस लीक हो रही है।
विज्ञापन
3 of 5
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
हादसे में टोहाना के गांव जमालपुर निवासी साधूराम की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे मुस्कान और प्रिंस लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में बस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 को नाजुक हालत के चलते हिसार रेफर किया गया है।
4 of 5
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, हाइवे पर पुल के नीचे बस और टैंकर की टक्कर के बाद बस खेतों में उतर गई। जोर का धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़े गए। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
पुलिस को भी सूचना दी गई और खबर मिलते ही फतेहाबाद पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र काम्बोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर स्थिति को संभाला और टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।