जसविंदर सिंह रॉकी जितना बड़ा नेता था, जितना खूंखार गैंगस्टर था, उससे कहीं ज्यादा घातक मौत उसे मिली। हिमाचल प्रदेश के सोलन में टिंबर ट्रेल के पास घात लगाकर बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों से भून दिया।
2 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य
- फोटो : अमर उजाला
वारदात में जहां रॉकी की मौत हो गई, वहीं उसके रिश्तेदार परमपाली को नाक में गोली लगी। गोली लगने के बावजूद पाली 8 किमी गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर्स ने रॉकी को मृत घोषित कर दिया और पाली को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
3 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य
मिली जानकारी के अनुसार, जसविंदर सिंह अपने तीन साथियों के साथ सोलन गया था। वह फॉरचुर्नर गाड़ी में थे, गाड़ी परमपाल पाली ड्राइव कर रहा था। साथ ही पिछली सीट पर उनका एक अन्य रिश्तेदार हरप्रीत सिंह बैठा था। एक अन्य कार में उनका सहयोगी नरेंद्र, दो सुरक्षा कमी, जो रॉकी को पंजाब पुलिस की ओर से मुहैया की गई थी, मलकीत सिंह व रणजीत सिंह के साथ बैठा था।
4 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य
- फोटो : अमर उजाला
सोलन से पंजाब वापस लौटते समय परवाणू टिंबर ट्रेल के पास एक टिप्पर के पीछे हमलावर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही गाड़ी मोड़ के पास आहिस्ता हुई तो रास्ते में खड़े दो युवकों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली जसविंदर सिंह रॉकी के सिर को जा लगी, जबकि एक गोली पाली की नाक के पार हो गई। हमलावर गोलियां चलाते हुए ही घटनास्थल से फरार हो गए।
5 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मृतक रॉकी के साथ आए उनके रिश्तेदारों ने बताया की हमला करने वाले दो लोग थे जिनमें एक सरदार था। सरदार ने काले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। रॉकी की गाड़ी फॉरचुनर पर कंडक्टर साइड 3 गोलियों के निशान लगे पाए गए। कंडक्टर व ड्राईवर साइड के शीशे हमले में टूट गए थे। गाड़ी के भीतर खून ही खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मृतक रॉकी के साथ आए उसके रिश्तेदारों ने पंजाब के गैंगस्टर जयपाल वासी गोबिंद नगरी फिरोजपुर पर रॉकी की हत्या करवाने का शक जताया है। रिश्तेदारों का कहना है की जयपाल ने पहले भी रॉकी पर हमला करवाया था, लेकिन वो तब हमले में बच निकले थे। जयपाल कई आपराधिक मामलों में वांछित है। जयपाल जेल में बंद गैंगस्टर चंदू की गैंग का सदस्य है।
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जसविंदर सिंह उर्फ रॉकी पर चंडीगढ़ के सुखना लेक पर पंजाब के ही परमिंदर सिहं उर्फ डिंपी की हत्या का आरोप है। परमिंदर को भी कथित तौर पर गैंगस्टर माना था। रॉकी ने 2012 में फाजिल्का से विधानसभा चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी के खिलाफ लड़ा था। ज्याणी सिर्फ 16 सौ वोट से चुनाव जीते थे। उसके बाद से रॉकी की कांग्रेस, अकाली व भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ गहरी दोस्ती हो गई थी।