फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता को गोद में उठाकर थाने पहुंचा पिता, क्या फायदा ऐसी पुलिस का?

Mon, 05 Jun 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
गैंगरेप पीड़िता को गोद में उठाकर थाने पहुंचा पिता
दुकान पर सामान लेने गई लड़की को किडनैप कर खेत में ले गए और गैंगरेप कर दिया लेकिन उसके बाद जो हुआ, खुद देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
गैंगरेप पीड़िता को गोद में उठाकर थाने पहुंचा पिता
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है, जहां नाहरपुर गांव में एक युवती गैंगरेप का शिकार हो गई। आरोप है कि युवती रात के समय दुकान पर बच्चों के लिए सामान लेने गई थी। वहां से आते समय गांव के ही एक युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर पीछे से उसके मुंह पर कपड़ा डालकर उसे बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
गैंगरेप पीड़िता को गोद में उठाकर थाने पहुंचा पिता
युवती को बेहोश करने के बाद उसे साथ लगते खेत में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद वह लोग उसे अपने घर ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। लड़की के शरीर पर बने निशान उसके साथ हुई दरिंदगी को खुद ही बयां कर रहे हैं।
 

4 of 7
गैंगरेप पीड़िता को गोद में उठाकर थाने पहुंचा पिता
दरिंदगी करने के बाद आरोपी खुद ही उसे उनके घर पर फेंककर चले गए। नशे में होने के कारण युवती भी अपने साथ हुई घटना को सही प्रकार से नहीं बता पा रही थी, लेकिन उसके हालात और शरीर पर बने जख्मों के निशान देखकर परिवार वालों को पूरा माजरा समझ में आ गया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
गैंगरेप पीड़िता को गोद में उठाकर थाने पहुंचा पिता
हैरानी की बात तो यह है कि युवती को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी काफी इंतजार के बाद पुलिस नहीं पहुंची। इस पर युवती के परिजन खुद ही उसे उठाकर महिला थाने ले गए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद थाने में भी किसी ने उसकी सुध नहीं ली। 
 
विज्ञापन

6 of 7
गैंगरेप पीड़िता को गोद में उठाकर थाने पहुंचा पिता
एक तरफ हरियाणा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में महिला थाना खोलने के अलावा आपरेशन दुर्गा जैसे अभियान चला रही है। वहीं, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गैंगरेप पीड़िता को गोद में उठाकर थाने पहुंचा पिता
सवाल यही उठता है कि हरि की भूमि कहे जाने वाले इस हरियाणा में आज भी बेटियां और बहुएं सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले अभियान पर भी कईं सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें