कार दौड़ती जा रही थी और वे चारों मस्ती में झूम रहे थे, गा रहे थे और वीडियो बना रहे थे कि अचानक यमराज आ गए और वो उन्हें ले साथ ले गए।
विज्ञापन
2 of 7
लुधियाना कार एक्सीडेंट
ये दर्दनाक कहानी है, उन चार दोस्तों की जो लुधियाना में हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए। पता चला है कि चारों ने कार में नाचते झूमते हुए की वीडियो भी बनाई थी। दो मिनट की वीडियो उन्होंने सिधवां नहर रोड पर ही बनाई और उसे स्नैप चैट एप पर भी अपलोड किया। जिसके तुरंत बाद ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
लुधियाना हादसे की नई तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
कार पत्थर से टकराई, 8 फीट उछली और पेड़ में जा घुसी। कार के दो टुकड़े हो गए। उसके बाद कोई पेड़ के तने से चिपका था तो किसी के बाजू उखड़ गए थे। एक का सिर पिचक गया तो एक की टांगें फट गई। ये रूह कंपा देने वाला हादसा लुधियाना में साउथसिटी रोड पर हुआ था। चार नौजवानों की मौत हो गई थी और मरने वालों में दो लड़कियां भी थीं।
4 of 7
पंजाब के लुधियाना में खौफनाक कार एक्सीडेंट
मरने वाले सभी 22 से 24 साल की उम्र के थे। एक बच गया, जिसका अस्पताल में इलाल चल रहा है। हादसे में मारे गए संयम अरोड़ा गाजियाबाद के एक कॉलेज से बी-टेक कर रहा है और उसके पिता की फाउंटेन चौक में अरोड़ा रिफ्रेशमेंट के नाम से दुकान है। गौरीश मंडी गोबिंदगढ़ के एक कॉलेज से इंजीनयिरिंग और ईशानी लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज में बीए फाइनल की स्टूडेंट है।
विज्ञापन
5 of 7
पंजाब के लुधियाना में खौफनाक कार एक्सीडेंट
संयम ने तीन महीने पहले ही नई होंडा सिटी कार ली थी। कॉलेजों में छुट्टी होने के चलते सभी घर पर ही रह रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने शुक्रवार की सुबह बाहर घूमने जाने का प्लान बनाया। जिसके चलते सभी दोपहर 1 बजे के करीब घर से कार में सवार होकर निकल गए। कार को गौरीश चला रहा था। सभी ने पहले नहर किनारे बने शराब के ठेके पर चार बीयर की बोतलें लीं।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब के लुधियाना में खौफनाक कार एक्सीडेंट
इसके बाद उन्होंने कार गांव ईसेवाल की तरफ मेन रोड पर डाल ली। दोपहर सवा दो बजे के करीब जब वह गांव देतवाल के पास पहुंचे तो कार का एकदम बैलेंस बिगड़ गया। जिस कारण कार सड़क की साइड पर लगे पत्थर से टकराने के बाद टेक-ऑफ कर 8 फीट ऊपर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चारों युवाओं के शव गाड़ी में ही फंस गए।
आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय कार का इंजन टूट कर अक्षित के ऊपर आ गिरा। लोगों ने उसके ऊपर से इंजन हटाया और उसे कार में डालकर अस्पताल ले गए।