फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम: इतनी बेरहमी नहीं देखी, चारों के सिर में फंसी थी गोलियां, आखिरी सांस तक लड़े सब

Sun, 18 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
एक साथ 4 लोगों की हत्या और शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी मौत के भयानक निशां देखकर चौंक गए। रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है, आप भी जानिए।
विज्ञापन

2 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
हरियाणा में पंचकूला जिले के गांव खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दो गोली राजबाला को मारी गई थी। दोनों सिर में लगी थी, जिसमें से एक आर-पार हो गई थी, जबकि दूसरी सिर में ही फंस गई थी। जिसे पोस्टमार्टम के दौरान बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन

3 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
ऐश्वर्या को भी दो गोली लगी थी, जिसमें से एक गोली सिर में मारी गई थी, जो फंस गई थी और दूसरी चेस्ट में लगी थी। सिर में फंसी गोली को बाहर निकाला गया है। इसके अलावा अन्य दोनों बच्चों के सिर में दो-दो गोली मारी गई थी, जिसमें से एक गोली सिर में फंस गई थी और दूसरी सिर को चीरती हुई बाहर निकल गई थी।  

4 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
सीएफएसएल रिपोर्ट में खुलासा, साढ़े 9 बजे की घटना
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम 9 और 10 बजे के बीच में दिया है। क्योंकि सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (सीएफएसएल) से आई रिपोर्ट में फ्लश इसी समय के बीच टूटी है। पुलिस ने चारों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने से पहले एक्सरे और स्कैनिंग करवाया है, ताकि पता चल सके कि गोली कितनी गहराई में लगी है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गोली किस पिस्टल से निकली है। हथियार लाइसेंसी है या फिर अवैध है।
विज्ञापन

5 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
घर में बिखरा खून, गांव में पसरा सन्नाटा
घर के भीतर जिस जगह पर महिला राजबाला और तीन बच्चों की हत्या की गई वहां खून ही खून बिखरा था। घर में लोगों का सारा दिन तांता लगा रहा। हर कोई यही कह रहा था कि जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, घर के पीछे का दरवाजा भी खुला था। हत्या के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा था और बाहर से लेकर घर के दरवाजे से पुलिस जवान तैनात थे, जो आने-जाने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
पुलिस ने दो लोगों को किया राउंडअप
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस का खुलासा करने के लिए राजबाला के ड्राइवर सोनू और उसकी बेटी लवली के बेटे विजय को हिरासत में लिया है। क्योंकि विजय अधिकतर खटौली में रहता है। वह गांव बिहटा, थाना साहा अंबाला का रहने वाला है। लवली व उसका लड़का विजय 16 नवंबर को राजबाला के घर आए थे, लेकिन शुक्रवार शाम को वह घर से चले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें