फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर में ले जा रहा था 1 करोड़ रुपए, 3 बैगों से 500-500 की गड्डियां जब्त

Sun, 13 Nov 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
1 of 6
आढ़ती की गाड़ी से एक करोड़ रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला
अपने ब्लैक मनी को ठिकाने लगाने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे है, ऐसे ही एक फॉर्च्यूनर कार में नोटों से भरे बैग पकड़े गए जिसकी कुल कीमत आपको हैरान कर देगी। तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आढ़ती की गाड़ी से एक करोड़ रुपये बरामद
500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के बाद सरदूलगढ़ पुलिस ने शनिवार की सुबह नाके के दौरान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी एक आढ़ती की फार्च्यूनर गाड़ी में से 1 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पूरी रकम 500-500 के नोटों की है। 
विज्ञापन

3 of 6
आढ़ती की गाड़ी से एक करोड़ रुपये बरामद
आढ़ती इस धनराशि का कोई रिकार्ड पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई के बाद सारी रकम इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी आढ़ती व उसके ड्राइवर को छोड़ दिया। 

4 of 6
फॉर्च्यूनर में 1 करोड़ की 'ब्लैक मनी'
सरदूलगढ़ के डीएसपी नरिंदर सिंह व थाना मुखी जगतार सिंह कंग ने बताया कि सूचना के आधार पर सुबह के समय पुलिस ने खैरा कैंचियां पर नाके दौरान एक फॉर्च्यूनर कार को रोका।
विज्ञापन

5 of 6
फॉर्च्यूनर में 1 करोड़ की 'ब्लैक मनी'
गाड़ी सवार आढ़ती संदीप जिंदर पुत्र राज कुमार जिंदल माडल टाउन फतेहाबाद व उसका ड्राइवर रामपाल सिंह के पास से 500-500 के नोटों वाली 1 करोड़ रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आढ़ती संदीप जिंदल इन पैसों बारे कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फॉर्च्यूनर में 1 करोड़ की 'ब्लैक मनी'
इस बारे पुलिस ने सारी राशि इनकम टैक्स विभाग बठिंडा के डिप्टी डायरेक्टर दलजीत सिंह की टीम को सौंप दी है। गली पड़ताल विभाग करेगा। आढ़ती और उसके ड्राइवर को पुलिस ने देर शाम छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें