सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती फर्राटेदार कार, उसमें तेज आवाज में गाना गुनगुनाते पांच स्टूडेंट और फिर चंद मिनटों में बुरी तरह बिखरे लाशों के अंग। महज इतनी ही नहीं है इस दर्दनाक हादसे की कहानी।
विज्ञापन
2 of 6
भयानक हादसे में 4 की मौत
दरअसल गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना में पढ़ने वाली ईशानी और रिशिका बस्सी अपने दोस्त संयम अरोड़ा, गोरिश और अक्षित के साथ सिधवां नहर के किनारे जा रही थी। उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार कार होने के कारण गांव देतवाल के पास कार बेकाबू हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
3 of 6
भयानक हादसे में 4 की मौत
आवाज सुनते ही गांव के लोग पहुंचे लेकिन तब तक चारों युवाओं की मौत हो चुकी थी। जबकि अक्षित की सांस चल रही थी। हादसे के बाद का मंजर रूह कंप-कंपा देने वाला था। कार चला रहे गोरीश का सर पेड़ के तने से चिपका था। एक लड़की की बाजू उखड़ गई थी और एक लड़के का सिर बुरी तरह पिचका हुआ था। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसका पुर्जा-पुर्जा बुरी तरह बिखर गया था।
4 of 6
भयानक हादसे में 4 की मौत
दरअसल हादसे से कुछ देर पहले एक चाय की दुकान के पास इन लोगों ने कार से उतरकर डांस किया और शोर मचाया। इतना ही नहीं जब ये लोग यहां से चले थे तो दुकान लगाने वाले बुजुर्ग ने भी इनकी हालत देखकर इन्हें समझाया था कि कार आराम से चलाना क्योंकि ये सभी नशे में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
भयानक कार हादसे में 4 की मौत
बताया जा रहा है कि इन लोगों ने चलने से पहले ही शराब के ठेके से चार बीयर की बोतलें खरीदी थी और हादसे से ठीक पहले तेज आवाज में 'लिखे जो खत तुझे....' गाना गुनगुना रहे थे।