फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गुरुद्वारे को लेकर खूनी भिड़ंत, गोलियां चलने से 3 की मौत

Fri, 21 Oct 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। 150 लोग करीब एक घंटे तक फायरिंग करते रहे, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
पंजाब के मुक्तसर जिले में गांव मल्लन में दो गुट ​भिड़े। गुरुद्वारा बुड्ढा दल के कब्जे के विवाद पर दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला किया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दादा-पोते समेत तीन निहंगों की मौत हो गई, वहीं छह घायल हो गए। उन्हें मुक्तसर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
96 करोड़ी शिरोमणि अकाली बुड्ढा दल के बाबा बलबीर सिंह गुट का गुरुद्वारा साहिब पर लंबे समय से कब्जा चला आ रहा था। मंगलवार रात को गांव मल्लन के गुरुद्वारे की संभाल का कार्य करने वाले मक्खन सिंह पर गांव के निवासी निहंग सिंह नैब सिंह के गुट ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। मक्खन सिंह को गुरुद्वारे से बाहर निकाल कर उन्होंने वहां पर कब्जा कर लिया।

4 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
इसके बाद बुधवार सुबह मक्खन सिंह ने करीब 150 समर्थकों के साथ हथियारों से लैस होकर गुरुद्वारा साहिब पर हमला बोल दिया। पहले बाबा बलबीर सिंह गुट के गुट ने दूसरे गुट पर फायर करने शुरू कर दिए। इसके जवाब में दूसरे गुट ने भी फायर कर दिए। इस दौरान गोली लगने से निहंग सिंहों नैब सिंह (70) वासी मल्लण, हरविंदर सिंह (45) दोनों दादा-पोते और अमृतपाल सिंह (30) निवासी सहिणाखेड़ा तीनों निहंगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
वहीं हरप्रीत सिंह निवासी रोपड़, सोनू, गुरदीप सिंह वासी माड़ी, हरप्रीत सिंह निवासी भैणी फत्ता, निर्मल सिंह और जगसीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुक्तसर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
एसएसपी के अनुसार इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में खड़ी दो कारों को भी आग लगाई गई है। कत्ल कांड को अंजाम देकर दूसरा गुट फरार हो गया है। वारदात के दौरान करीब 60-70 फायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं गांव पुलिस छावनी बना रहा। इस दौरान पुलिस एक 12 बोर रिवाल्वर और भारी असलहा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें