फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के दुल्हन बनने से ठीक पहले युवक ने कर दिया 'पाप', दूल्हे से पहले पहुंच गई पुलिस

Tue, 10 Jul 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
bride
लड़की दुल्हन बनने की तैयारी कर रही थी कि युवक ने घोर 'पाप' कर दिया और दूल्हे-बारात के पहुंचने से पहले पुलिस घर पहुंच गई। युवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घरवालों में भी हड़कंप मचा हुआ, कहीं बेटी की जिंदगी बर्बाद न हो जाए।
विज्ञापन

2 of 5
firing - फोटो : Demo photo
घटना हरियाणा की है। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम को एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। लड़की की दस जुलाई को शादी होने वाली है। रविवार को परिवार के सदस्य लग्न लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी आरोपी वहां पहुंचा और युवती का नाम लेकर उसके बारे में पूछा। इसके बाद हवाई फायर कर डाले। हालांकि पुलिस ने मामले में मामडिया आसमपुर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

3 of 5
firing
घटनाक्रम के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में शख्स ने अपनी बेटी का रिश्ता जिला महेंद्रगढ़ में तय किया। रविवार को परिवार के सदस्यों को लग्न लेकर जाना था। इसके लिए सभी लोग सुबह से ही तैयारी में जुटे थे। दोपहर करीब चार बजे परिवार के सदस्य रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही गांव मामडिया आसमपुर निवासी विकास कुमार बाइक पर लड़की के घर पहुंचा। उसने लड़की के बारे में परिवार के सदस्यों से पूछा तो वे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। यह देखकर आरोपी ने रिवाल्वर निकाल कर हवा में फायर कर दिए।

4 of 5
firing in marriage
गोली चलने के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जान-बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। उधर फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक विकास बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक जाते समय यह भी कहकर गया है कि वह लड़की की शादी नहीं होने देगा। सूचना मिलने के बाद खोल थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत गांव पहुंचे और प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी भी कराई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
firing in marriage
फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर विकास के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लड़की रेवाड़ी से जीएनएम का कोर्स कर रही है। आरोपी युवक उसे कई दिनों से परेशान भी कर रहा था।   
   
आरोपी युवक विकास के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। युवती की दस जुलाई को शादी होने वाली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी खोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें