फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हादसे में 3 बेटियों समेत जिंदा जल गया पूरा परिवार, चूक निकली मामूली

Tue, 13 Dec 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
घर में आग लगने से मौत - फोटो : File Photo
मोहाली में आग अगने से मां-बाप और 2 जवान बेटियों की मौत हो गई थी, जिसमें घायल तीसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ पूरा परिवार खत्म हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
मोहाली के गांव दयालपुरा सोढ़िया में 3 दिसंबर की रात बिजली के शार्ट सर्किट से घर में लगी आग के मामले में घायल पांचवें सदस्य ने दम तोड़ दिया है। हरप्रीत कौर रविवार शाम तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन रविवार की रात हरप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया है। हादसे में परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 7
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक लड़की का पोस्टमार्टम कराकर लाश वारिसों के हवाले कर दी है। वहीं, आगजनी की इस घटना में खत्म हुए पूरे परिवार की अंतिम अरदास 17 दिसंबर को गांव के गुरुद्वारा सिंह सभा में की जाएगी।
 

4 of 7
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, कुलजीत सिंह पंजाब के पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर प्रिंटर तैनात थे। गांव के दर्शन सिंह, सुरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ तो यहां शोर मच गया। कुलजीत के घर के सामने ही रहने वाले परिवार को अंदर से आवाजें सुनाई दी। जब हम वहां पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन

5 of 7
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा तोड़ा तो अंदर धुआं था। बाहर से दरवाजा तोड़ने वाले लोगों को भी करंट लगा। प्राथमिक जांच के अनुसार, शनिवार रात कुलजीत सिंह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। माना जा रहा था कि पंखे में कोई खराबी थी, जिसमें से हादसे वाली रात चिंगारियां निकली और बिस्तर पर आ गिरीं जिससे आग लग गई।
विज्ञापन

6 of 7
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान, बिस्तर पर कुलजीत सिंह अपने परिवार संग सो रहे थे। आग ने सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग से पूरे घर में धुआं भर गया। इससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसी बीच उनकी पत्नी सुरिंदर कौर उठ गईं और चिल्लाने लगी। इस दौरान उन्होंने अंदर से दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद आग पर काबू पाया और झुलसे बेसुध पड़े परिवार के लोगों को बाहर निकाला। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने सभी घायलों को अपने निजी वाहनों में चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। तीनों बेटियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें