फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए गर्लफ्रैंड से झगड़ा, बालों से घसीटते हुए भाखड़ा नहर में फेंका

Tue, 01 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Demo Pic
एक लड़की को शादीशुदा युवक से प्रेम करना बहुत भारी पड़ गया। लड़की को नहीं पता था कि युवक पैसों के लिए उसकी ही जान ले लेगा।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : File Photo
घटना पंजाब के पटियाला की है। समाना में प्रेमी ने पैसों के लिए हुए झगड़े में प्रेमिका से मारपीट करके उसे भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने युवती की लाश बरामद कर ली है।
विज्ञापन

3 of 6
सिटी समाना थाने के इंचार्ज भिंदर पाल सिंह ने बताया कि 21 साल की मनप्रीत कौर निवासी छोटी माजरी के प्रेम संबंध शादीशुदा अमृतपाल सिंह निवासी वडैचा पत्ती समाना के साथ थे। अमृतपाल ने मनप्रीत कौर से काफी पैसे उधार ले रखे थे और उसका मोबाइल फोन भी पिछले कुछ समय से अमृतपाल सिंह के पास ही था। 

4 of 6
सांकेत‌िक फोटो
रविवार देर शाम अमृतपाल ने मनप्रीत को फोन करके समाना में भाखड़ा नहर के फतेहपुर पुल पर यह कहकर बुलाया कि वह उसके पैसे और मोबाइल वापस कर देगा। मनप्रीत कौर अपने पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला के साथ अपने एक्टिवा पर फतेहपुर पुल पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

5 of 6
Demo Pic
वहां दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर अमृतपाल ने मनप्रीत को थप्पड़ मारे और उसे बालों से घसीटता हुए नहर के किनारे ले जाकर नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Demo Pic
मनप्रीत के साथ में आई बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर लोगों ने करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मनप्रीत कौर की लाश निकाल ली। पुलिस ने मनप्रीत के पिता कश्मीर सिंह के बयान पर आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें