अस्पताल में भर्ती बच्ची का दादा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाह के कुछ समय बाद ही सतनाम, उसके माता-पिता अमनदीप कौर के साथ लड़ने लगे। अमनदीप के चरित्र पर शक करने लगे। इस दौरान कुछ समय बाद उन्होंने अमनदीप को घर से निकाल दिया। अमनदीप उस समय गर्भवती थी। सतनाम ने अपनी पत्नी अमनदीप से तलाक के लिए अदालत में केस दायर कर दिया। उधर, अमनदीप ने सेना के अधिकारियों के पास सतनाम की शिकायत कर दी। इस मामले में सेना के अधिकारियों ने अंबाला कैंट बुलाकर दोनों से बातचीत भी की थी। इस बीच ही अमनदीप कौर ने अपने मायके में बच्ची को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने रहमत कौर रखा।