पंजाब के लुधियाना में आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर करण गोयल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार रात का है। रेस्तरां के अंदर प्रबंधकों और मेहमानों के बीच विवाद हुआ तो प्रबंधकों ने मेहमानों को बंधक बनाकर पीटा और हथियार तान कर धमकी दी। इसके बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद राजगुरु नगर के रहने वाले अनिरुद्ध गर्ग की शिकायत पर महानगर के प्रसिद्ध रेस्तरां कारोबारी एसएस बिंद्रा, उनके बेटे गुरकिरत बिंद्रा, पुनीत बिंद्रा, मैनेजर पवन और मैनेजर अजय के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के साथ-साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।