मासूम बेटे को भूख से बिलखता देख पिता सह न पाया और फेसबुक पर बेटे की तस्वीरें डालीं। भावुक पोस्ट लिखी, सुसाइड नोट लिखा और जान दे दी।
विज्ञापन
2 of 8
फेसबुक पर बेटे की फोटो और सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मामला, रोहतक का है। यहां धामड़ निवासी 25 वर्षीय सुनील ने अपने 28 दिन के बेटे भविष्य की कई फोटो को एक साथ जोड़कर फे सबुक पर पोस्ट करके शेयर की। ‘मैं मजबूर हूं बेटा भविष्य, कुछ नहीं कर सकता, क्या मैं इंसान नहीं इसके बाद सुनील ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। साथ ही परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया।
विज्ञापन
3 of 8
फेसबुक पर बेटे की फोटो और सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
सुनील की पत्नी उसके 20 दिन के बेटे को छोड़ मायके चली गई थी। सुनील की जेब से मिली डायरी में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें सुनील ने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी, उसकी मां, दादी, बहन और जीजा होंगे। पुलिस ने इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
4 of 8
फेसबुक पर बेटे की फोटो और सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक गांव धामड़ निवासी सुनील और उसके पिता ओमप्रकाश गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। कुछ साल पहले सुनील की शादी रोहतक के माता दरवाजा निवासी प्रिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। हालांकि परिवार के स्तर पर मामला निपट गया। 23 जुलाई को सुनील की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
5 of 8
फेसबुक पर बेटे की फोटो और सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
सुनील के परिजनों का आरोप है कि प्रिया अपने 20 दिन के बेटे को छोड़कर मायके चली गई। प्रिया को उसके मायके वाले लेने आये थे। आरोप था कि ससुराल पक्ष जच्चा की देखभाल नहीं कर रहा है। बच्चे को दो दिन तक मां का दूध नहीं मिलने के कारण वह बीमार हो गया। तीसरे दिन पंचायत सुनील की ससुराल पहुंची। फिर बातचीत करके बच्चे को प्रिया के पास ही छोड़ दिया गया। यहां पर मायके पक्ष ने कहा कि वह दस दिन बाद अपनी बेटी को भेज देंगे।
विज्ञापन
6 of 8
फेसबुक पर बेटे की फोटो और सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बुधवार को मायके पक्ष ने बच्चे को तो सुनील के पास भेज दिया, लेकिन उसकी पत्नी को नहीं भेजा। इससे सुनील परेशान हो गया। क्योंकि बच्चे को मां का दूध नहीं मिल रहा था। बच्चे की चिंता को लेकर वह तनाव में रहने लगा। अंत में उसने परेशान होकर बृहस्पतिवार देरशाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला तो उसे पीजीआई लेकर आये। यहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
7 of 8
फेसबुक पर बेटे की फोटो और सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के चले जाने और नवजात बेटे भविष्य हुड्डा को लेकर सुनील बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। इसका अंदाजा उसकी 16 अगस्त शाम तीन बजकर दस मिनट पर की गई फेसबुक पोस्ट से ही लगाया जा सकता है। इस दिन सुनील ने फेसबुक पर अपना एक फोटो शेयर किया। उस फोटो पर कैप्शन लिखा कि- एक मरा हुआ इंसान।
फेसबुक पर बेटे की फोटो और सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद पिता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ने 18 अगस्त को आत्महत्या की। इसी दिन सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर फेसबुक पर अपने बेटे की एक साथ जुड़ी कई फोटो शेयर कीं। इस फोटो पर सुनील हुड्डा ने कैप्शन लिखा कि- मैं मजबूर हूं बेटा भविष्य हुड्डा। फिर शाम को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुनील की मौत के बाद ही उसका पूरा परिवार उजड़ गया। सुनील अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसके चले जाने के बाद बूढ़े माता पिता को खुद की और अपने 28 दिन के पोते की चिंता सताने लगी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।